माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखा रही हैं केन्द्रीय मत्री स्मृति ईरानी, वीडियो वायरल

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखा रही हैं केन्द्रीय मत्री स्मृति ईरानी, वीडियो वायरल

भारत में चल रही जी 20 बैठक में बैठक के संबंध में भारत आए हुए हैं बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स इस दिनों भारत में है और इस दौरान उन्हें एक विशेष प्रकार की ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेनिंग को देने का काम देश की केंद्रीय मंत्री और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने किया। दरअसल, स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बिल गेट्स को तड़का लगाना सिखा रही हैं। बिल गेट्स भारत में चल रही जी 20 बैठक में बैठक के संबंध में भारत आए हैं।

स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर साझा किया बिल गेट्स का वीडियो

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बिल गेट्स को खिचड़ी में तड़का लगाना सिखा रही हैं। वह उस तड़के को खिचड़ी में मिलाती हैं और उसके बाद बिल गेट्स उसे कटोरे में मिलाने के बाद परोसते हैं। खिचड़ी परोसने के बाद वह उसे टेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। स्मृति ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-भारत के सुपर फूड और इसके पोशन तत्व को पहचाना, जब बिल गेट्स ने श्री एन खिचड़ी को तड़का लगाया। 

गैर लाभकारी संगठन के ट्रस्टी हैं बिल गेट्स

जानकारी के लिए बता दें कि बिल गेट्स एक प्रसिद्ध गैर लाभकारी संगठन के सह अध्यक्ष और ट्रस्टी हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने पोषण अभियान के जरिए से सशक्तिकरण में भाग लिया था। इस अभियान की अगुवाई करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची थीं, जिनका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण को बढ़ावा देना है। इस वीडियो के अलावा स्मृति ईरानी ने एक और तस्वीर साझा की है,जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है बिल गेट्स के साथ नए भारत में महिलाओं की क्षमता का जश्न मनाया है।माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘पोषण के माध्यम से सशक्तिकरण: नए भारत की महिलाओं का जश्न’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया।

पोषण 2.0 योजना के तहत काम करने वाले लोगों की प्रशंसा की

इस अवसर पर, उन्होंने पोषण 2.0 योजना के तहत काम करने वाले प्रशासकों से भी मुलाकात की, जो देश में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए काम कर रही है। इस संबंध में, बिल गेट्स ने ट्वीट किया कि भारत डेटा और निगरानी पर ध्यान केंद्रित करके पोषण 2.0 के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में मजबूत प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में दो अद्भुत प्रशासकों, एमी जोसेफ और लक्ष्मी प्रिया से भी मिले, जो पोषण परिणामों को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं।