अजीबोगरीब : 11 साल की इस बच्ची के पास है लक्ज़री कार और खुद की कंपनी, एक महीने में कमाती है एक करोड़ से ज्यादा

इस 11 साल की इस बच्ची का नाम पिक्सी कर्टिस है

अजीबोगरीब : 11 साल की इस बच्ची के पास है लक्ज़री कार और खुद की कंपनी, एक महीने में कमाती है एक करोड़ से ज्यादा

दुनिया में हर कोई सफल होना चाहता है, लेकिन बहुत कम लोग कम उम्र में ही शोहरत हासिल कर लेते हैं। ऐसी ही एक लड़की जो केवल 11 साल की है, महीने के 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाती है। लेकिन अब ये लड़की रिटायर होने जा रही है। रिटायर्ड यह लड़की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती है। 11 साल की इस बच्ची के पास एक बेहद महंगी लग्जरी कार भी है।

इस उम्र में हैं एक ऑनलाइन कंपनी की मालकिन

आपको बता दें कि इस 11 साल की इस बच्ची का नाम पिक्सी कर्टिस है। पिक्सी पिक्सीज़ पिक्स नाम से एक कंपनी चलाती है। यह एक ऑनलाइन कंपनी है जो हेयर बो और हेयर बैंड बेचती है। पिक्सी के लिए कंपनी और व्यवसाय रॉक्सी जैकेंको द्वारा शुरू किया गया था। रॉक्सी खुद एक बिजनेस वुमन हैं। रॉक्सी ने कहा कि पिक्सी अब हाई स्कूल पर ध्यान देना चाहती है। जिसके कारण वह अब यह काम नहीं कर सकती है। हम इस बारे में लंबे समय से सोच रही हैं। पिक्सी ने करीब तीन साल पहले कारोबार शुरू किया था, लेकिन अब वह हाई स्कूल पर ध्यान देना चाहती है।

https://www.instagram.com/reel/CmX2yi6B51E/?utm_source=ig_web_copy_link

जन्मदिन पर मिली महंगी कार

गौरतलब है कि पिक्सी तब चर्चा में आई जब उनके दसवें जन्मदिन पर उनकी मां रॉक्सी ने उन्हें ढाई करोड़ की कार गिफ्ट की। पिक्सी का 11वां बर्थडे भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस बर्थडे पर 30 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए गए। पिक्सी सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.21 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पिक्सी सोशल मीडिया साइट पर फोटो और वीडियो के साथ अपने बिजनेस से जुड़ी जानकारियां भी शेयर करती हैं।

Tags: Feature