अहमदाबाद : शहर में मवेशियों का त्रास यथावत, चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

अहमदाबाद : शहर में मवेशियों का त्रास यथावत, चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

महिला को इलाज के लिए एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

अहमदाबाद के हाटकेश्वर जोगेश्वरी मार्ग पर घूमने वाले मवेशी की चपेट में आने से एक महिला के घायल होने की घटना प्रकाश में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिओमनगर की रहने वाली 30 वर्षीय पार्वती नरेश कालरिया मार्ग से गुजर रही थी। दो बच्चों की मां पार्वतीबेन दुपट्टा लेने जा रही थी, इस दरम्यान लवकुश बंगले के पास एक गाय ने हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

इलाज के लिए एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के तुरंत बाद महिला को 108 की मदद से इलाज के लिए एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। गत रोज 12 फरवरी को दोपहर के समय रेवीबेन वाघेला नाम की 72 वर्षीय महिला को एक गाय ने चपेट में ले लिया था। बारह दिन के इलाज के बाद सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत अमराईवाड़ी पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

Tags: