
जापान : समुन्द्र के किनारे मिला रहस्यमयी गोला, मचा हडकंप
जापान के तट से धातु से बनी एक विशाल रहस्यमयी गेंद मिलने से उड़ी प्रशासन की नींद
कुछ दिन पहले अमेरिका में कथित तौर पर चीन द्वारा 3 जासूसी गुब्बारे भेजे जाने की घटना से हंगामा मच गया था। चीन ने माना है कि गुब्बारा उसका अपना था लेकिन उसने इस बात से इनकार किया कि वह जासूस था। अमेरिका और चीन के बीच जारी इस तनाव के बीच जापान के तट से धातु से बनी एक विशाल रहस्यमयी गेंद मिली है। इस गुब्बारे जैसे गोले ने जापान में हडकंप मच गया है। इस रहस्यमयी धातु को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों और यहां तक कि राजनेताओं में भी बहस शुरू हो गई है कि यह यूएफओ, बम, स्पाई बैलून या कुछ है?
मामले की जाँच हुई शुरू
जानकारी के मुताबिक इस रहस्यमयी गोले को सबसे पहले जापान के हमामात्सू में एक स्थानीय महिला ने देखा था। एंशु बीच पर स्पॉट करने के बाद महिला ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह 1.5 मीटर के व्यास वाली एक आवारा वस्तु होने का अनुमान है क्योंकि एक्स-रे परीक्षण से पता चला है कि यह खोखला है। जानकारों का यह भी दावा है कि इसका इस्तेमाल पड़ोसी देश उत्तर कोरिया और चीन ने जासूसी के लिए नहीं किया है। इसके बजाय, अधिकारियों का मानना है कि रहस्यमय वस्तु mooring buoy हो सकता है क्योंकि गोले की सतह पर दो उभरे हुए हैंडल की उपस्थिति के कारण यह और भी संदेहास्पद है।
A large iron ball that washed up on a Japanese beach has sparked wild speculation online about what it could be.
— Al Jazeera English (@AJEnglish) February 22, 2023
Investigations by local authorities have concluded it’s not dangerous but have shed no light on what the object is ⤵️ pic.twitter.com/l25xHBYQTO
स्थानीय ने बताया, महीने भर से है ये तट पर
वहीं एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीरें जापानी सशस्त्र बलों और तट रक्षकों को जांच के लिए भेजी गई हैं। रिपोर्टों के अनुसार, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वस्तु वास्तव में क्या है, जबकि कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह एक और संदिग्ध वस्तु है। इस बीच, एक दैनिक समुद्र तट पर जाने वाले ने दावा किया कि रहस्यमय उस क्षेत्र में एक महीने से था और किसी को समझ नहीं आया कि यह अचानक चर्चा का विषय क्यों बन गया।