अहमदाबाद : हाटकेश्वर पुल की धीमी गति से हो रहे मरम्मत से लोग परेसान, धरना देकर विरोध जताया

अहमदाबाद : हाटकेश्वर पुल की धीमी गति से हो रहे मरम्मत से लोग परेसान, धरना देकर विरोध जताया

धंधा रोजगार पर असर होने से स्थानीय व्यवसायी भी विरोध में शामिल हुए

अहमदाबाद का हाटकेश्वर ओवरब्रिज 6 महीने से ज्यादा समय से बंद है। इस पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। पुल से होकर वडोदरा एवं सूरत की ओर जाया जाता है। लेकिन इस पुल के बंद होने से नीचे होकर जाने से यहां भारी जाम लग रहा है, जिससे तंग आ चुके स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज पर धरना देकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

व्यापारी अपने कारोबार बंद कर विरोध में शामिल हुए

इस पुल के बंद होने से कुछ लोगों के व्यापार और रोजगार पर भी भारी असर पड़ रहा है। स्थानीय अग्रणियों द्वारा इस तरह विरोध करने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पिछले 6 महीने से छत्रपति शिवाजी महाराज ओवरब्रिज की मरम्मत की धीमी गति के कारण स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय और रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिससे स्थानीय व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है। बुधवार को व्यापारियों ने सुबह से दोपहर तक 12 घंटे तक व्यापार व रोजगार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

पुल की सड़क को तोड़कर काम अधूरा छोड़ दिया गया

हाटकेश्वर क्षेत्र को जोड़ने वाले महाराज छत्रपति शिवाजी ओवरब्रिज के पांच साल के भीतर ही टूट जाने के बाद एएमसी ने 90 लाख रुपये के खर्च से इसकी मरम्मत की शुरुआत की गई थी। लेकिन पिछले 2 महीने से यह काम बंद है। पुल की सड़क को तोड़ दिया गया है और काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इलाके से रोजाना एक लाख से ज्यादा लोग गुजरते हैं। बावजूद इसके इस पुल का काम जल्दी पूरा करने के बजाय प्रशासन इस मामले पर ध्यान नहीं दे रहा है।

Tags: