
आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गईं
महापौर चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को हराया
By Loktej
On
आम आदमी पार्टी (आप) की शैली ओबेरॉय को बुधवार को दिल्ली के नए महापौर के रूप में चुना गया। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार रेखा गुप्ता के खिलाफ 116 वोट हासिल किए, जिन्हें 116 वोट मिले। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने 6 जनवरी, 24 जनवरी और 6 फरवरी को तीन असफल प्रयासों के बाद मतदान प्रक्रिया आयोजित की।
मतगणना प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आप के सदस्य नारे लगाकर जीत का जश्न मनाते देखे गए। पीठासीन अधिकारी सत्य शर्मा ने नए मेयर के रूप में शैली ओबेरॉय के नाम की घोषणा की।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर ओबेरॉय को बधाई देते हुए कहा, 'गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और एक बार दिल्ली की जनता का एक बार फिर तहे दिल से आभार''.