हिमाचल प्रदेश : शनिवार का दिन रहा शिमला का सबसे गर्म दिन, टुटा पिछले 17 साल का रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश : शनिवार का दिन रहा शिमला का सबसे गर्म दिन, टुटा पिछले 17 साल का रिकॉर्ड

इससे पहले वर्ष 2006 में 22.6 डिग्री सेल्सियस और 2016 में इसी दिन 21.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था

हिमाचल प्रदेश का नाम सुनते ही दिमाग में ठण्ड और बर्फबारी आता है पर ग्लोबल वार्मिंग के कारण हर शहर गर्म होते जा रहा है। अब हिमाचल की राजधानी शिमला में शनिवार को 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 17 साल में फरवरी का सबसे गर्म दिन देखा गया। अभी फरवरी ही है और अभी से पहाड़ तपने लगे है। शिमला और भुंतर में बर्फबारी के महीने में शनिवार अब तक का सबसे गर्म दिन बीता। इससे पहले वर्ष 2006 में 22.6 डिग्री सेल्सियस और 2016 में इसी दिन 21.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। शिमला शहर में शुक्रवार की रात अब तक की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड हुई थी। यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ था। इससे पहले वर्ष 1993 में इसी माह 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

अधिकतम तापमान

रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.6, सुंदरनगर 25.7, भुंतर 24.5, कल्पा 16.2, धर्मशाला 25.0, ऊना 29.3, नाहन 25.1, केलांग 5.8, सोलन 26.0, मनाली 18.0, कांगड़ा 25.4, मंडी 26.1, बिलासपुर 28.5, हमीरपुर 25.3, चंबा 25.8, डलहौजी 16.1, जुब्बड़हट्टी 23.0, कुफरी 15.4, कुकुमसेरी 9.3, नारकंडा 15.7, कसौली 20.2, रिकांगपिओ 20.1 और  सेऊबाग में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 9.4, भुंतर 9.0, कल्पा 3.6, धर्मशाला 7.2, ऊना 10.7, नाहन 13.3, केलांग 0.2, पालमपुर 10.0, सोलन 7.8, मनाली 8.0, कांगड़ा 12.8, मंडी 8.4, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 11.2, चंबा 10.4, डलहौजी 12.7, जुब्बड़हट्टी 12.0, कुफरी 10.9, कुकुमसेरी 1.0, नारकंडा 8.0, रिकांगपिओ 6.4, धौलाकुआं 10.0, बरठीं 10.1, पांवटा साहिब 11.0 और सराहन में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें शुक्रवार रात को राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ था। इससे पहले वर्ष 1993 में इसी माह 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पास इससे पहले का रिकॉर्ड नहीं हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य पहाड़ियों के ऊपर राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

कई वर्षों में हुआ पहली बार
 
आपको बता दें कि कई वर्षों में यह पहली बार है कि 'पहाड़ियों की रानी', लगभग बर्फ से ढका हुआ है और सूखा भी है।  शिमला के माउंट जाखू (शहर की सबसे ऊंची चोटी) में इस सीजन में हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि वाणिज्यिक केंद्र मॉल रोड, ऐतिहासिक रिज और यूएस क्लब को अभी तक बर्फ की चादर नहीं मिली है। वहीं जाखू इलाके में भी कुछ ही घंटों में बर्फ पिघल गई। आतिथ्य उद्योग के प्रतिनिधि अपने कारोबार को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि बर्फ की कमी पर्यटन को प्रभावित कर सकती है क्योंकि शहर में पूरे उत्तर भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शिमला में जनवरी 2022 में आठ दिनों में 102.4 सेमी बर्फबारी हुई, जबकि जनवरी 2021 में बर्फ नहीं पड़ी थी। इस साल शिमला में 13 जनवरी को सिर्फ 6 सेमी बर्फ गिरी, जबकि दिसंबर 2022 में बर्फबारी नहीं हुई थी।