अपने यात्रियों की सुविधा और यात्रा को आसान बनाने के लिए इस ट्रेवल कंपनी ने हिंदी में जारी की अपनी वेबसाइट

अपने यात्रियों की सुविधा और यात्रा को आसान बनाने के लिए इस ट्रेवल कंपनी ने हिंदी में जारी की अपनी वेबसाइट

अधिक से अधिक लोगों को दुनिया की सैर कराने में सक्षम बनाने के लिए Booking.com ने हिंदी को एक भाषा विकल्प के रूप में शामिल किया

घूमना-फिरना किसे नहीं अच्छा लगता। आज के समय में इन्टरनेट की सुविधा ने इसके लिए सुविधा और बेहतर बना दिया है। आज के समय लंबी लंबी लाइनों के बदले मोबाइल की स्क्रीन से टिकट मिल जाता है। अब अधिक से अधिक लोगों को दुनिया की सैर कराने में सक्षम बनाने के लिए Booking.com ने हिंदी को एक भाषा विकल्प के रूप में शामिल किया है। दुनिया की सबसे जानी-मानी डिजिटल ट्रैवल कंपनियों में से एक Booking.com ने आज अपने प्लेटफ़ॉर्म पर हिन्दी भाषा को शामिल कर लिया है ताकि लोगों के लिए देश-दुनिया का अनुभव लेना और भी ज़्यादा आसान बन सके। 

मोबाइल, वेब, iOS और Android ऐप पर उपलब्ध

बता दें कि Booking.com का हिन्दी वर्शन उनके सभी प्लेटफ़ॉर्म – मोबाइल, वेब, iOS और Android ऐप पर उपलब्ध होगा जिससे दुनिया भर के हिन्दी-भाषी लोग इसका आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके बाद अब हिंदी बोलने वालों के लिए सुलभ हो जाएगा। हिंदी के होने से यात्री जानकारियों को आसानी से पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही अंग्रेजी के बारे में कम जानकारी रखने वाले और हिंदी भाषी अपने लिए ऑफ़र और छूट खोज सकते हैं, अपने आरक्षण या रिजर्वेशन देख सकते हैं, और बहुत कुछ कर सकते हैं।

इस तरह से बदले भाषा

आपको बता दें कि Booking.comद्वारा हिंदी को शामिल करने के साथ, ये अब दुनिया भर में 46 भाषाओं और बोलियों में उपलब्ध है, जिससे उन भाषाओं के मूल वक्ताओं को यात्रा करने और प्रामाणिक, स्थानीय अनुभव प्राप्त करने की अनुमति मिलती है। हिन्दी में Booking.com का अनुभव लेने के लिए यूज़र को अपने अकाउंट में: Manage Account > Preferences > Languages में जाकर अपनी भाषा को बदलना होगा। 

भारत में हर साल बढ़ रही हैं यात्रियों की संख्या

इस बारे में जानकारी देते हुए Booking.com में भारत, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया के कंट्री मैनेजर संतोष कुमार ने टिप्पणी की, "यात्रा प्रतिबंधों में ढील के साथ, भारत के लोग एक बार फिर यात्रा करने और दुनिया को देखने के इच्छुक नजर आ रहे हैं। हमने यह भी देखा है कि भारत में घरेलू यात्रा साल-दर-साल बढ़ रहा है। Booking.com पर, हम लगातार यात्रा संबंधित होने वाली समस्याओं को दूर करने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं। 

हिंदी भाषा का शामिल होना बेहतर होने का प्रमाण

उन्होंने आगे बताया कि इस प्लेटफ़ॉर्म पर हिन्दी भाषा को शामिल करना बेहतर होने का एक उम्दा उदाहरण है। ये दिखता है कि बुकिंग.कॉम न सिर्फ़ यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हैं पर साथ ही, हम हमारे पार्टनर्स की भी मदद करना चाहते हैं ताकि वे और भी बड़े यात्री वर्ग से जुड़ पाएं और उन्हें ज़्यादा बेहतर ट्रैवल अनुभव मुहैया करा पाएं।

Tags: Feature