गुजरात : जामनगर के हजयात्री दंपति से 10 लाख की धोखाधड़ी, टूर एंड ट्रावेल्स की महिला मैनेजर के खिलाफ शिकायत
अहमदाबाद के टूर एंड ट्रैवल्स के प्रबंधक सहित दो के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी
जामनगर शहर के राधे कृष्णा पार्क इलाके में रहने वाले एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को हज पर ले जाने के बहाने 10 लाख की धोखाधड़ी करने वाले अहमदाबाद के टूर एंड ट्रावेल्स के संचालकों के खिलाफ सिटी-ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराई गई है।
वर्ष 2022 में हज के लिए मक्का-मदीना जाना था
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जामनगर शहर के गुलाबनगर क्षेत्र के राधे कृष्णा पार्क में रहने वाले सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी रफीकभाई उस्मानभाई खीरा को वर्ष 2022 में हज के लिए मक्का-मदीना जाना था। इसी बीच अहमदाबाद के फैज टूर एंड ट्रेवल्स के मैनेजर साहिनबेन मोहम्मद कालीम और मोहम्मद कालीम परियानी के संपर्क में आए। उन्होंने कहा कि वे हर साल हज करने के लिए ले जाते हैं। इसके बाद मक्का मदीना हज के लिए वीजा एवं टिकट के लिए साहिनबेन के खाते में 10 लाख 10 हजार रुपये जमा करा लिया था। हालांकि, लंबे समय तक रफीकभाई को वीजा और टिकट नहीं देने के बाद आखिरकार रफीकभाई ने सीटी-ए डिवीजन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।