आज 15 फरवरी को वंदे भारत ट्रेन देश में पांचवे वर्ष में पदार्पण कर रही!

आज 15 फरवरी को वंदे भारत ट्रेन देश में पांचवे वर्ष में पदार्पण कर रही!

यात्रियों के बीच पॉपुलर हो रही गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन

आजकल ट्रेन संख्या 20901/20902 वंदे भारत ट्रेन मुंबई-गांधीनगर को सूरत में भी यात्री बड़े ही चाव से यात्रा करने में रूचि दिखा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन वर्ल्ड क्लास ट्रेन है जिसके यात्रा का अनुभव हमें गुजरात में मिल रहा है। 15 फरवरी को वंदे भारत ट्रेन देश में पांचवे वर्ष में पदार्पण करेगी, इसके पूर्व संध्या पर हमने सूरत स्टेशन पर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों से वार्ता की और यात्रा का अनुभव पूछा।

 इस ट्रेन का सफर शानदार है और ट्रेनें चलाने की आवश्यकता है

सूरत निवासी किरीट भाई ने बताया कि इस ट्रेन का सफर शानदार है और ट्रेनें चलाने की आवश्यकता है। महिला यात्री माधुरी का कहना है कि अमदाबाद से सूरत का सफर बड़े रोमांच के साथ कट गया, पता ही नही चला, ट्रेन बहुत अच्छी है।

महिला यात्री रूही ने भी इस ट्रेन में यात्रा के अनुभव को ग्लोरियस बताया। यात्री मनीष ने बताया कि वंदेभारत  ट्रेन का सफर वाकई बहुत खूबसूरत है। भविष्य में ऐसी और ट्रेने चलाना चाहिये।

बालोत्रा (राजस्थान) के निवासी और सूरत प्रवासी श्यामसुंदर खंडेलवाल ने बताया कि भारत की सर्वश्रेष्ठ ट्रेन है। देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है, हम कल्पना नही कर सकते थे कि ऐसी ट्रेन की सुविधा सूरतवासियों को मिलेगी।

वंदेभारत ट्रेन में वर्ल्ड क्लास सीटींग कोच और सुरक्षा कवच है-सुमीत ठाकुर

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमीत ठाकुर ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (20901/20902 ) के बारे में बताया कि इस ट्रेन को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यात्रियों में यह ट्रेन पापुलर हो रही है। सूरत से मुंबई के बीच की दूरी तीन घंटे से कम समय और मुंबई से गांधीनगर के बीच की दूरी को साढ़े पांच घंटे से कम समय में तय करने वाली यह ट्रेन सर्व सुख-सुविधा से सम्पन्न है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने इसका संचालन गत वर्ष 30 सितम्बर को किया था। सीटींग एरिया वर्ल्ड क्लास है।

विगत महीने ट्रेन के साथ कैटल टकराने की वारदातें सामने आयी थी जिसे संज्ञान में लेते हुये रेलवे गांधीनगर से मुंबई के बीच फैन्सिंग का कार्य जारी रखे हुये हैं जो मई तक पूर्ण हो जायेगा। इससे यात्रियों और रेलवे दोनो को लाभ मिलेगा। हाल ही में प्रधानंमत्री ने 9वीं और 10वीं वंदेभारत ट्रेन का संचालन कराया। और भी वंदेभारत ट्रेन गुजरात को मिलने की संभावनायें है।