इस दिन भारत में रिलीज होगी दुनिया भर में धूम मचाने वाली ये पाकिस्तानी फिल्म

इस दिन भारत में रिलीज होगी दुनिया भर में धूम मचाने वाली ये पाकिस्तानी फिल्म

पिछले साल दो पाकिस्तानी फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

पाकिस्तान में आमतौर पर सिर्फ बॉलीवुड फिल्में ही देखी जाती हैं। शायद ही कहीं ही पाकिस्तानी फिल्म उद्योग की कोई झलक दिखाई देती है या इनके बारे कोई खबर सुनाई देती है, लेकिन पिछले साल दो पाकिस्तानी फिल्में आईं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पहली फिल्म जॉयलैंड थी और दूसरी द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट थी।

भारत में होनी थी रिलीज

आपको बता दें कि जॉयलैंड को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में आलोचनात्मक प्रशंसा मिली, जबकि द लीजेंड ऑफ मौला जाट अमेरिका और यूरोप में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। द लेजेंड ऑफ़ मौला जट्ट को भारत में रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन अंततः विरोध के कारण इसे रद्द कर दिया गया। जॉयलैंड अब नए साल में भारत भर के चुनिंदा शहरों में चुनिंदा सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। जॉयलैंड को आधिकारिक तौर पर 2023 ऑस्कर के लिए पाकिस्तान से भेजा गया था। हालांकि यह फिल्म अंतिम 5 में जगह नहीं बना पाई। पाकिस्तान में चरमपंथियों ने फिल्म का कड़ा विरोध किया था। फिर इस पर बैन लगा दिया गया।

कान्स जाने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म

गौरतलब है कि जॉयलैंड पाकिस्तान की पहली फिल्म है, जिसका प्रीमियर दुनिया के प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ। जॉयलैंड पाकिस्तानी लेखक-निर्देशक सईद सादिक की पहली फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉयलैंड 10 मार्च को भारत के चुनिंदा टियर-वन पीवीआर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया था

पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नवंबर में यह कहते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था कि इसमें प्रदर्शित सामग्री देश के "सामाजिक और नैतिक मूल्यों" के खिलाफ थी।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक पाकिस्तानी पितृसत्तात्मक परिवार को दिखाया गया है जहां सबसे छोटे बेटे को वारिस होने की उम्मीद है। लेकिन लड़का एक डांस ग्रुप में शामिल हो जाता है और उसे ग्रुप की एक ट्रांसजेंडर से प्यार हो जाता है। फिल्म एक लड़के और ट्रांसजेंडर के बीच की प्रेम कहानी है। पाकिस्तानी समाज में ट्रांसजेंडरों को ज्यादा सम्मान नहीं मिलता है। उन्हें बहुत निम्न वर्ग का माना जाता है। पाकिस्तान में इस फिल्म का भारी विरोध हुआ था। कट्टरपंथियों का तर्क है कि फिल्म देश के युवाओं पर गलत प्रभाव डालती है। इसलिए इस फिल्म को इस्लाम के खिलाफ माना गया।

Tags: Pakistan