महेन्द्र सिंह धोनी और क्रिस गेल की तस्वीर हो रही वायरल, जानें क्या है माजरा

महेन्द्र सिंह धोनी और क्रिस गेल की तस्वीर हो रही वायरल, जानें क्या है माजरा

क्रिस गेल ने सोशन मीडिया पर साझा की तस्वीर

टीम इंडिया के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आईपीएल से पहले धोनी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल से मिले थे। गेल ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ कुछ खास तस्वीरें भी शेयर कीं।

टीम इंडिया में धोनी का योगदान अविस्मरणीय है। भारत ने उनके नेतृत्व में 3 ICC ट्रॉफी जीती हैं। भारत के लिए अब तक कोई भी कप्तान ऐसा नहीं कर पाया है। आईपीएल 2023 में धोनी को बल्ले से वापस मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। धोनी की विदेशी खिलाड़ियों से बॉन्डिंग अच्छी है।

https://www.instagram.com/p/CoRXlOLhoqP/?utm_source=ig_web_copy_link

क्रिस गेल ने धोनी के साथ शेयर की 3 तस्वीरें साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लॉन्ग लिव द लेजेंड्स'। दोनों खिलाड़ी अक्सर आईपीएल में एक-दूसरे का सामना करते नजर आते थे लेकिन इस बार क्रिस गेल ने अगले सीजन के लिए अपना नाम नहीं भेजा। वहीं धोनी इस बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे। यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन होगा।