तकनीक : चीन का दावा, वैज्ञानिकों ने बनाया गाय का क्लोन, जिसने दिया तीन बछड़ों को जन्म

तकनीक : चीन का दावा, वैज्ञानिकों ने बनाया गाय का क्लोन,  जिसने दिया तीन बछड़ों को जन्म

क्लोनिंग की हुई गाय देती है सामान्य गाय से काफी अधिक दूध

इस समय तकनीक में नए नए प्रयोग हो रहे हैं। अब चीन ने दावा किया है कि उसके वैज्ञानिकों ने एक सुपर गाय का सफलतापूर्वक क्लोन बनाकर 3 बछड़ों को जन्म दिया है। सुपर गाय सामान्य गाय की तुलना में बहुत अधिक दूध देती है। सुपर काउ की वजह से चीन दुग्ध उत्पादन में विश्व का अग्रणी देश बन सकता है। वहां के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि सुपर गाय की सफल क्लोनिंग के बाद चीन के डेयरी उद्योग को अब उच्च नस्ल की गायों को विदेशों से आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चीनी वैज्ञानिकों ने 3 सुपर गायों का सफलतापूर्वक क्लोन किया है, जो सामान्य रूप से अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन कर सकती हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि को देश के डेयरी उद्योग के लिए क्रांतिकारी बताया है।

हॉलैंड की एक गाय की हुई है क्लोनिंग

आपको बता दें कि नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने चंद्र नव वर्ष के पहले सप्ताह 23 जनवरी को सुपर गाय के 3 बछड़ों का सफलतापूर्वक क्लोन बनाने का दावा किया है। ये तीन बछड़ों को हॉलैंड में पाई जाने वाली नस्ल होल्स्टीन फ्रेज़ियन नस्ल की गायों से क्लोन किया गया है। बताते चले कि होल्सटीन फ्राइजियन नस्ल की गायें अधिक दूध उत्पादन के लिए जानी जाती हैं। इस नस्ल की एक गाय प्रति वर्ष 18 टन दूध और अपने जीवनकाल में 100 टन दूध देती है।

30 दिसंबर को हुआ है पहला बछड़ा

अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, यह आंकड़ा 2021 में अमेरिका में प्रति गाय उत्पादित दूध की औसत मात्रा का लगभग 1.7 गुना है। निंग्ज़िया के वुलिन शहर के एक अधिकारी ने राज्य द्वारा संचालित टेक्नोलॉजी डेली को बताया कि पहला क्लोन बछड़ा 30 दिसंबर को सिजेरियन सेक्शन से पैदा हुआ था, जिसका वजन 56.7 किलोग्राम था। वैज्ञानिकों ने एक अत्याधुनिक डेयरी गाय के कान की कोशिकाओं से 120 क्लोन भ्रूण बनाए और उन्हें सरोगेट गाय के भ्रूण में रखा।

जीवनकाल में दे सकती है 100 टन दूध

इस बारे में जिन यापिंग ने कहा है कि चीन की 10,000 गायों में से केवल 5 ही अपने जीवनकाल में 100 टन दूध दे सकती हैं। यह इसे प्रजनन के लिए एक मूल्यवान संसाधन बनाता है। लेकिन कुछ परिष्कृत डेयरी गायों को उनके जीवन के अंत तक पहचाना नहीं जा सकता है। इससे उन्हें रखना मुश्किल हो जाता है। चीन की दुधारू गायों में से 70 प्रतिशत विदेशों से आयात किया जाता है।

Tags: China Cow

Related Posts