गुजरात : अर्बुदा रजत जयंती महोत्सव पालनपुर में शुरू, 10 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल

गुजरात : अर्बुदा रजत जयंती महोत्सव पालनपुर में शुरू, 10 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल

समारोह में सीएम भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे

बनासकांठा में मां अर्बुदा रजत जयंती पर्व मनाया जाएगा। पालनपुर में गुरुवार को मां अर्बुदा माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चौधरी समाज के लोग पिछले तीन माह से इस पर्व की तैयारी कर रहे थे। इस उत्सव में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु इस यज्ञ को देखने आएंगे। बनासकांठा के पालनपुर स्थित आदर्श विद्यालय में मां अर्बुदा माताजी के मंदिर के 25 साल पूरे होने पर रजत महोत्सव मनाया जा रहा है।

सीएम भी शामिल होंगे

मां अर्बुदा माता का रजत महोत्सव मनाने के लिए बनासकांठा में 108 कुंडी सहस्र चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस पर्व में 600 विद्वान ब्राह्मणों 1500 यजमानों से आहूतियां डलवाएंगे। दो लाख फीट की जगह में भव्य यज्ञशाला बनाई गई है। इसके अलावा गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।

बहनों ने प्रसाद के 5 लाख लड्डू बनाए

मां अर्बुदा माताजी के रजत जयंती महोत्सव के प्रसाद में 5 हजार से अधिक बहनों ने लड्डू बनाए हैं। इस लड्डू को बनाने में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है। इस पर्व के लिए बहनों ने प्रसादी के लिए 5 लाख लड्डू बनाए हैं। 

Tags: Palanpur