अहमदाबाद : पुलिस ने लॉन्च किया खास एप, अब वाहन चालकों को रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट मिलेगा

अहमदाबाद : पुलिस ने लॉन्च किया खास एप, अब वाहन चालकों को रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट मिलेगा

ट्रैफिक पुलिस ने 'रोड ईज' नाम से एक एप्लिकेशन लॉन्च किया है जो लाइव ट्रैफिक अपडेट प्रदान करेगा

अहमदाबाद में बढ़ती आबादी के कारण ट्रैफिक जाम भी बढ़ रहा है। ट्रैफिक कंट्रोल करना अब मुश्किल हो रहा है। पीक वर्स के दौरान शहर के ज्यादातर हिस्सों में ट्रैफिक जाम हो जाता है। नगर निगम द्वारा किए जा रहे सड़क कार्यों के डायवर्जन की जानकारी नागरिकों को नहीं होती है। ऐसे में उन्हें भारी जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। अब शहर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर की सबसे विकट बन रही ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए एक एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है। इस एप्लिकेशन की मदद से नागरिकों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस मैप में जानकारी देगी

अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के विविध क्षेत्रों के ट्राफिक की लाइव अपडेट देने वाली 'रोड ईज' नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है।  जिससे रियल टाइम अपडेट गूगल मैप से शहरीजनों को शहर के ट्रैफिक की जानकारी मिल सकेगी। जिसके प्रयोग से वाहन चालक को जाम की स्थिति से परेशान नहीं होना पड़ेगा और समय से नौकरी-धंधा या अन्य कार्य पर पहुंच सकेंगे। इस एप्लिकेशन में अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस मानचित्र में जानकारी 
प्रदान करेगी।

मौके पर मौजूद पुलिस अपडेट देगी

विभिन्न बिंदुओं पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी इसकी अपडेट देंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। इस ऐप से रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट मिलेगा। गूगल अब ट्रैफिक स्पॉट की फोटो दिखाकर डायवर्जन भी उपलब्ध कराएगा। इस ऐप से नागरिकों को रियल टाइम अपडेट गूगल मैप के साथ शहर के ट्रैफिक के बारे में जानकारी प्राप्त करने की अनुमति देगा। इस मोबाइल ऐप पर 10 से 15 मिनट के अपडेट के साथ गूगल मैप से रीयल टाइम विवरण प्राप्त किया जा सकता है। अहमदाबाद में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही 
है।

Tags:

Related Posts