गुजरात : पूर्व कांग्रेस विधायक कांति सोढा ने दिया इस्तीफा, कहा, ‘बीजेपी केसरिया पहनाकर करती है कार्यकर्ताओं की रक्षा!’

गुजरात : पूर्व कांग्रेस विधायक कांति सोढा ने दिया इस्तीफा, कहा, ‘बीजेपी केसरिया पहनाकर करती है कार्यकर्ताओं की रक्षा!’

कांति सोढा परमार 2017 में आणंद सीट से विधायक चुने गये थे

गुजरात कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक कांति सोढा परमार ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार कोकमलम पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के हाथों से केसरिया खेस धारण किया। कांति सोढा परमार 2017 में आणंद सीट से विधायक चुने गये थे। हालांकि, 2022 के चुनाव में वह योगेश पटेल से हार गए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने कांति सोढा परमार को घेर लिया था

इससे पूर्व कांति सोढा परमार के कांग्रेस छोड़ने की अटकले 2020 में भी लगाई जा रही थी। हाल ही में, स्थानीय लोगों ने निर्वाचन क्षेत्र में शिकायतों को लेकर कांति सोढा परमार को घेर लिया था। उसके बेटे पर एक युवक को पीटने का आरोप लगा था। सोमवार को आनंद सर्किट हाउस में बंद कमरे में बैठक भी हुई थी। जिसमें आणंद जिले के दो पूर्व विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं की अच्छे से रक्षा करती है

बीजेपी में शामिल होने के बाद कांति सोढा ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी भी नेता को गुजरात की परवाह नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की अच्छे से रक्षा करती है। सालों तक कांग्रेस में काम करने के बाद मैंने इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गया। मैं विकास की नीति को देखते हुए भाजपा में शामिल हुआ हूं। विकास की राजनीति करने के लिए जनता के काम हो सकें और जरूरतमंदों की मदद हो सके। आणंद के विधायक सहित जिले का विकास करने और अधिक से अधिक लोगों के लिए उपयोगी कार्य करने के लिए मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।

Tags: Aanand

Related Posts