फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख-सलमान की जोड़ी ने पर्दे पर खूब वाह-वाही लूटी!

फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख-सलमान की जोड़ी ने पर्दे पर खूब वाह-वाही लूटी!

जानिये फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद कैसी रही दर्शकों की प्रतिक्रियाएं

शाहरुख खान की फिल्म पठान की बुधवार को देश भर में रिलीज के बाद से ही धूम मची हुई है। दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थकते। इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आए तो दर्शकों में एक नया उत्साह देखने को मिला। बता दें कि फिल्म में सलमान खान ने किमीयो रोल किया है। जैसे ही सलमान की पर्दे पर एंट्री होती है, मानो थियेटर स्टेडियम में बदल जाता है। ऐसा लगता है मानो दर्शक मास हिस्टेरिया का शिकार हो गये हैं। हॉल तालियों और सीटियों से गूंज उठता है। 

पठान फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने जो कमेंट्स किए वो भी कमाल के हैं। पठान को देखने वाले दर्शकों में सबसे बड़ी एक्साइटमेंट यह है कि इस फिल्म में सलमान खान की एंट्री काफी अच्छी है। दोनों खान की एक साथ एंट्री देख दर्शक काफी खुश हुए। भले ही शाहरुख खान और सलमान खान 50 की उम्र पार कर चुके हों लेकिन दोनों खान भाइयों का साथ में एक्शन सिक्वेंस दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। दर्शकों का कहना है कि इस उम्र में भी दोनों खान की एनर्जी वाकई काबिले तारीफ है।

फिल्म करण-अर्जुन के बाद कई सालों बाद सलमान-शाहरुख की इस जोड़ी को बहुतों ने पसंद किया। एक शख्स ने तो यहां तक ​​कहा कि इन दोनों को एक साथ देखने के लिए मेरी आंखें तरस गईं थीं। तो कुछ दर्शकों का कहना है कि वो शाहरुख खान को पांच साल बाद बड़े पर्दे पर देख बेहद उत्साहित हैं।

एक यूजर को फिल्म इतनी पसंद आई कि उसने दूसरे लोगों से इसे देखने की गुजारिश की। एक दर्शक ने इस फिल्म को लेकर अपनी राय देते हुए कहा कि उन्हें शाहरुख खान का लुक और उनका अलग अंदाज पसंद आया। किंग खान शाहरुख को एक्शन करते देखने के बाद मेरे पास उनकी तारीफ करने के लिए शब्द नहीं हैं।
फिल्म के बारे में एक अन्य दर्शक ने कहा कि शाहरुख खान के दमदार अभिनय ने लोगों को उनका कायल कर दिया है। एक शख्स ने कहा कि फिल्म बेहतरीन और पैसा वसूल है। दूसरे को फिल्म के डायलॉग्स पसंद आए।
साथ ही कई लोगों को दीपिका पादुकोण का लुक और परफॉर्मेंस पसंद आया। इसके अलावा जॉन अब्राहम को उनके एक्शन के लिए पसंद किया जाता है और इस फिल्म में उनको पहली बार शाहरुख खान के ऑपोजिट विलन के के रूप में काफी पसंद किया जा रहा है।