
शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई विधियाँ, आईपीएल के बाद होगा रिसेप्शन
शादी की सेरेमनी के बाद सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी मीडिया और अपने तमाम फैन्स का शुक्रिया अदा करने निकले
लंबे समय से चर्चा में बने भारतीय क्रिकेटर राहुल और अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी कली बेटी अथिया शेट्टी ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी की। इस जोड़े ने कृष्ण भजन 'अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम' के साथ सात फेरे लिए। शादी की सेरेमनी के बाद सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी मीडिया और अपने तमाम फैन्स का शुक्रिया अदा करने निकले, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने कहा कि वह राहुल के पापा नहीं उनके ससुर बनना चाहते हैं। यही मेरी खासियत है और यही मैं कर सकता हूं।
मैं पिता बनना चाहता हूं, ससुर नहीं: सुनील शेट्टी
Sunil Shetty confirms that KL & Athiya are officially married now. Distributes sweets to media and informs about reception post-IPL. #KLRahulAthiyaShettyWedding #IPL2023 pic.twitter.com/IjUs09HqRn
— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) January 23, 2023
बता दें कि अथिया और राहुल ने सुनील शेट्टी के फार्महाउस जहां पर शादी की। दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई है। राहुल और अथिया को फैशन डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट में थे। दोनों कपल्स ने व्हाइट और गोल्डन कलर के आउटफिट पहने थे। शादी के बाद पैपराजी से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि वह केएल राहुल के ससुर नहीं बल्कि उनके पापा बनना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।
ये लोग रहे शादी में शामिल
The newly wedding couple #KLRahul And #AthiyaShetty.#KLRahulAthiyaShettyWedding pic.twitter.com/pFcXbpQeD6
— Vishwajit Patil (@_VishwajitPatil) January 23, 2023
इस शादी में केएल राहुल के परिवार और सुनील शेट्टी के परिवार के अलावा राहुल के क्रिकेटर दोस्त ईशांत शर्मा और वरुण आरोन मौजूद थे, वहीं अथिया शेट्टी के साथ कृष्णा श्रॉफ और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और डायना पेंटी भी मौजूद थीं। वहीं भारतीय टीम के सदस्य न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के चलते शादी में नहीं पहुंच सके। शादी में आए सभी मेहमानों के हाथों में लाल रंग का बैंड बंधा हुआ था। जिनके हाथों में यह बैंड नहीं था उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मेहमानों की चेकिंग भी की गई। वहीं अजय देवगन ने सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी मोना शेट्टी को बेटी की शादी की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
#AthiyaShetty and #KLRahul shook their legs for Mujse Shadi Karogi ahead their marriage today.!😍❤️❤️@BeingSalmanKhan @KicchaSudeeppic.twitter.com/Qeae44ul6x
— Kiccha Salman Fans Club ® (@KSSKFans) January 23, 2023
फोन के कैमरे पर स्टिकर्स लगाए गए थे
अन्य सेलेब्रिटी शादी की ही तरह अथिया और राहुल की शादी में भी 'नो फोन पॉलिसी' रही। शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सभी लोगों के फोन के कैमरों में स्टिकर लगा दिए गए हैं।