गुजरात : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने विधायकों की क्लास ली, जहां आप-कांग्रेस मजबूत है वहां होमवर्क शुरू किया

गुजरात : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने विधायकों की क्लास ली, जहां आप-कांग्रेस मजबूत है वहां होमवर्क शुरू किया

पाटिल ने उन सीटों प र ध्यान केंद्रित किया जहां कांग्रेस और आप के कुल वोट भाजपा से अधिक हैं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की अध्यक्षता में सुरेंद्रनगर में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक से पहले पाटिल ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2023 में मामूली अंतर से जीत हासिल करने वाले 55 विधायकों के साथ बैठक की। इस मुलाकात को बहुत ही सांकेतिक माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कहीं पर जीत मिली तो कहीं पर शिकायतें मिलने के चलते इन 55 विधायकों के साथ बैठक की गई है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में किसी तीसरे दल की एंट्री ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया है। पाटिल ने उन सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है जहां कांग्रेस और आप के कुल वोट भाजपा से अधिक हैं। अगर इन सीटों पर विचार नहीं किया गया तो लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए यह कठिन चढ़ाई साबित हो सकती है। ये वो सीटें हैं जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का वोटबैंक बीजेपी से ज्यादा है। इन 55 सीटों पर 2022 जैसी स्थिति 2024 में न हो इसके लिए पाटिल ने तैयारी शुरू कर दी है।

26 में से 26 सीटें हासिल करने की रणनीति बनेगी

भाजपा अध्यक्ष पाटिल का फोकस फिलहाल इन 55 सीटों पर है। उन्होंने इन 55 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों, जिलाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक की। विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी को मामूली अंतर से जीत मिली थी। अगर इन सीटों पर मजबूती नहीं आई तो इसका असर लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है। लिहाजा बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले इन 55 सीटों को मजबूत करने का काम किया गया है। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर जीत की तैयारी भी शुरू कर दी जाएगी। 26 में से 26 सीटें हासिल करने की रणनीति बनेगी।