वायरल वीडियो : बवंडर में फंसी और कागज़ की तरह उड़ गई कार! 

वायरल वीडियो : बवंडर में फंसी और कागज़ की तरह उड़ गई कार! 

सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा ये वीडियो

सोशल मीडिया के वर्तमान दौर में यदा-कदा ऐसे वीडियो वायरल होते दिख जाते हैं, जिसमें अजीबो-गरीब घटनाएं कैद हुई होती हैं। इसी क्रम में आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार हवा में उड़ती देखी जा सकती है।

दरअसल, ट्वीटर पर आश्चर्यजनक कॉन्टेंट साझा करने वाले हैंडल @OTerrifying से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। पोस्ट देखा जा सकता है कि मौसम खराब है और सड़क पर बवंडर सा माहौल है। वीडियो शूट करने वाला अपनी कार में सवार है और अंदर से बाहर मौसम का हाल अपने अपने कैमरे में कैद कर रहा है। तभी एक सफेद रंग की कार उसके बांयी ओर से आगे बढ़ती है और पल भर में वो कार बवंडर में फंस जाती है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ सके वो कार कागज़ की तरह बवंडर में फंस कर हवा में उड़ती है और फिर आंखों से ओझल हो जाती है। 

वैसे ये वीडियो किस जगह का है यह तो स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 5 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर सैंकड़ों प्रतिक्रिया देने वाले बवंडर के अन्य रोचक वीडियो भी साझा कर रहे हैं। आप भी वीडियो पर नजर डालें।