दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का हुआ निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का हुआ निधन

फ्रांस की ल्यूसिल रेंडन का 118 साल की उम्र में निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का कल निधन हो गया। दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला ल्यूसिल रेंडन का 118 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक निजी एजेंसी ने यह जानकारी दी। फ्रांसीसी महिला रेंडन को सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 11 फरवरी 1904 को हुआ था।

नर्सिंग होम में ली अंतिम सांस 

एक निजी समाचार एजेंसी के मुताबिक, दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला फ्रांस की लुसिले रेंडन का कल 118 साल की उम्र में निधन हो गया। डेविड तावेला ने कहा कि उन्होंने टॉलन के एक नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली और नींद में ही उनकी मृत्यु हो गई। ल्यूसिल रेंडन अपने प्यारे भाई से मिलने के लिए तरस रही थी। ल्यूसिल रैंडन ने 1923 में 19 साल की उम्र में कैथोलिक धर्म अपना लिया। बाद में उन्होंने 1944 में डॉटर्स ऑफ चैरिटी के साथ धार्मिक जीवन में प्रवेश किया।

इससे पहले जापानी थीं महिला सबसे बुजुर्ग 

इससे पहले बूढ़ी महिला का खिताब जापान की केन तनाका के नाम था दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला थीं। तनाका का पिछले साल 119 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह दुनिया की सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली महिला थीं। पिछले साल अप्रैल 2022 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर उन्हें सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के रूप में मान्यता दी थी।

Related Posts