अहमदाबाद : पुलिस की ओर से नाइट मैराथन का आयोजन किया जाएगा, प्रथम पांच आने वालों को इतने लाख का इनाम 

अहमदाबाद : पुलिस की ओर से नाइट मैराथन का आयोजन किया जाएगा, प्रथम पांच आने वालों को इतने लाख का इनाम 

मैराथन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी करेंगे

नशामुक्ति अभियान के लिए अहमदाबाद पुलिस द्वारा 21 जनवरी को रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर पर थ्रिल एडिक्ट नाइट मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन में अब तक 75 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मैराथन का उद्घाटन  राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी करने वाले हैं। मैराथन में हर्ष संघवी भी हिस्सा लेने वाले हैं।

कुल 10 लाख का इनाम रखा गया

इस मैराथन में 21 और 10 किमी तक दौड़ का आयोजन किया गया है। इसके अलावा जो लोग परिवार के साथ या अकेले 5 किमी दौड़ना चाहते हैं, वे भी फन रन में भाग ले सकते हैं। इस मैराथन में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखे गये हैं। कुल 10 लाख का इनाम रखा गया है। प्रथम 5 लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि बाकी को मेडल दिए जाएंगे।

मैराथन के लिए 5 अलग-अलग स्टेज बनाए जाएंगे

लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस मैराथन में फिल्मी कलाकार भी शामिल होंगे। मैराथन वाले दिन शाम को सुभाष ब्रिज आरटीओ की ओर जाने वाली सड़क को भी डायवर्ट किया जाएगा। इस मैराथन में अलग-अलग यूनिवर्सिटी को भी टाइअप किया गया है। बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। मैराथन के लिए 5 अलग-अलग स्टेज बनाए गए हैं जहां सेना, नौसेना के बैंड लोगों का मनोरंजन करेंगे।

रिवरफ्रंट की पश्चिम की ओर जाने वाली लेन दोपहर 3.30 बजे से बंद रहेगा

मैराथन के लिए जाने वाले कई रूटों का डायवर्जन किया गया है। साबरमती रिवरफ्रंट का पश्चिमी हिस्सा दोपहर 3-30 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा। मैराथन का मार्ग भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। गुजरात पुलिस द्वारा पहली बार नाइट मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेने जा रहे हैं।

Tags: