युक्रेन : राजधानी कीव के बाहरी इलाके में एक विद्यालय के पास हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गृह मंत्री समेत 16 लोगों की मौत
लम्बे समय से रूस के साथ युद्ध झेल रहे युक्रेन की राजधानी कीव के बाहर बोवेरी इलाके में एक और बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहाँ एक किंडरगार्टन के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो बच्चों और यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 16 लोगों के मरने की खबर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मृतकों में गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की सहित कई शीर्ष अधिकारी शामिल
आपको बता दें कि पुलिस प्रमुख इगोर क्लेमेंको ने इस मामले में और जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 16 लोगों के मरने की खबर मिली है। उन्होंने कहा कि मृतकों में गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की सहित आंतरिक मामलों के मंत्रालय के कई शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। 42 साल के डैनी दो बच्चों के पिता थे। उन्हें 2021 में ही गृह मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था। कथित तौर पर उनके साथ हेलीकॉप्टर में आंतरिक मामलों के लिए उनके डिप्टी भी थे। हादसा कीव के बोवेरी इलाके में हुआ।
#BreakingNews | 16 people including Ukraine's interior minister and other senior officials killed when a helicopter crash in a suburb outside Kyiv, reports National Police Chief pic.twitter.com/ADHjxRcXud
— DD News (@DDNewslive) January 18, 2023
Minister of Internal Affairs, his First deputy and Ministry's state secretary died in a helicopter crash in Brovary, Kyiv region. Helicopter fell by a kindergarten.
— Anton Gerashchenko (@Gerashchenko_en) January 18, 2023
16 people died in the crash, 2 of them children. 22 people were hospitalized, 10 of them children.
Tragedy. pic.twitter.com/EzlIg1t6xM
घटना का वीडियो हुआ वायरल
घटना के बाद ऑनलाइन वायरल हुए एक वीडियो में लोगों को घटनास्थल पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इस मामले में आगे की जांच की गई। यहां तक कि रूस ने भी अब तक इस त्रासदी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के कार्यालय के उप प्रमुख किरिल ने कहा "हम त्रासदी के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर रहे हैं।"