अहमदाबाद : शहरवासियों की मांग के मुताबिक बदला गया मेट्रो का समय, जानें नया टाइम

अहमदाबाद : शहरवासियों की मांग के मुताबिक बदला गया मेट्रो का समय, जानें नया टाइम

30 जनवरी 2023 से मेट्रो ट्रेनें सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी

पिछले कुछ समय से मेट्रो की टाइमिंग को लेकर बदलाव किए जाने की मांग की जा रही है। इसे देखते हुए मेट्रो ट्रेन का समय बढ़ाने का फैसला किया गया है। अब मेट्रो ट्रेनें सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी। मेट्रो के समय में यह बदलाव आगामी 30 जनवरी से नया समय के अनुसार लागू किया जाएगा। फिलहाल मेट्रो ट्रेन सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक चलती है। इसके अलावा मेट्रो ट्रेन की फ्रीक्वेंसी रेट भी बढ़ाकर 15 मिनट कर दी गई है। वह भी अगले 30 जनवरी से हर 15 मिनट में मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी।

अहमदाबाद मेट्रो में रोजाना यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हुआ

उल्लेखनीय है कि 30 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थलतेज और वस्त्राल के बीच फेज-1 मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया था। उसके बाद अहमदाबाद मेट्रो में रोजाना यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, नौकरी करने वाले लोग यात्रा कर रहे थे। यह मेट्रो उनके लिए वरदान साबित हुई। पहले मेट्रो का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक होता था इसलिए सुबह जल्दी जाने वाले लोगों को मेट्रो का लाभ नहीं मिल पाता था। अहमदाबादवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। 

Tags:

Related Posts