तमिलनाडु : प्रेमी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर पांच लोगों ने किया 19 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, सभी हिरासत में

तमिलनाडु : प्रेमी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर पांच लोगों ने किया 19 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, सभी हिरासत में

यह घटना गुरुवार रात बेंगलुरु-पुडुचेरी आउटर रिंग रोड के पास एक सुनसान जगह पर हुई

तमिलनाडु के कांचीपुरम के बाहरी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में पांच लोगों ने कथित तौर पर एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ उसके प्रेमी के सामने सामूहिक बलात्कार किया। शुक्रवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना गुरुवार रात बेंगलुरु-पुडुचेरी आउटर रिंग रोड के पास एक सुनसान जगह पर हुई। 

चाकू की नोक पर बनाया प्रेमी को बंधक, किया अपराध

इस घटना में अपराधियों ने प्रेमी को  चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर उसकी आँखों के सामने लड़की को कुछ दूर तक खींच ले गया और पांचों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गए। शाम करीब 7 बजे मौके पर शराब पी रहे दो आरोपियों ने इस प्रेमी जोड़े को देखा। इसके बाद दोनों के साथ तीन और लोग जुड़ गए। दुष्कर्म के बाद ये जोड़ा किसी तरह मौके से भाग निकला और परिजनों को इसकी जानकारी दी। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

असामाजिक तत्वों का अड्डा है ये स्थल

गौरतलब है कि जिस जगह ये घटना घटी है, उस स्थल पर अक्सर स्थानीय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जो शराब का सेवन करते हैं और ऐसी अन्य गतिविधियों में शामिल होते हैं। कांचीपुरम का स्थल शहर राज्य की राजधानी चेन्नई से 85 किमी दूर स्थित है। इस बारे में कांचीपुरम के पुलिस उपाधीक्षक प. जूलियस सीजर ने मीडिया को बताया कि कहा लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

इस तरह आये अपराधी पकड़ में 

वहीं इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस एक आरोपी विमल कुमार को ट्रैक करने में कामयाब रही। इसके बारे में पुलिस को पीड़ित जोड़े ने बताया। इस आरोपी का नाम अन्य अपराधियों ने अपराध करते समय लिया था। पीड़ितों ने पुलिस पूछताछ के दौरान उसका नाम याद किया, जिससे पुलिस 25 वर्षीय विमल कुमार तक पहुंच गई। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बाद मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश और थेन्नारासु को गिरफ्तार कर लिया।