हॉकी वर्ल्ड कप 2023 : अपने पहले मैच में भारत ने स्पेन को हराते हुए किया जीत से आगाज़

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 : अपने पहले मैच में भारत ने स्पेन को हराते हुए किया जीत से आगाज़

भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया, भारत के लिए अमित रोहिदास ने पहले और हार्दिक सिंह ने दूसरे क्वार्टर में किया गोल

कल से भुवनेश्वर और राउरकेला में शुरू FIH पुरुष हॉकी विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम से बहुत उम्मीदें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भारत बीते  47 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म कर विजेता बन सकने में सक्षम है। भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है। आज विश्व कप के पहले दिन भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हरा दिया। भारत के लिए अमित रोहिदास ने पहले और हार्दिक सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल किया। तीसरे और चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। अमित रोहिदास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पूल में दुसरे स्थान पर पहुंचा भारत

इस जीत के साथ ही भारत पूल डी में दूसरे पायदान पर आ गई है। इससे पहले टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में इंग्लैंड ने इससे पहले वेल्स को 5-0 से हराया था। वह बेहतर गोल अंतर के कारण पहले स्थान पर है। बताते चले कि 1982 के बाद पहली बार विश्व कप में ओलंपिक पदक जीतने के बाद भारत  विश्व कप खेलने उतरा था। उस समय 1980 में ओलंपिक स्वर्ण जीतने के बाद टीम इंडिया 1982 हॉकी विश्व कप में खेली थी।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

आपको बता दें कि मैच में धीमी शुरुआत करते हुए भारत ने जब एक बार वापसी कर ली तो फिर स्पेन के सामने कोई मौका नहीं रखा। मैच के शुरुआत में तो ऐसा लगा मानों स्पेन भारत पर हावी हो जायेगा, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा भारत ने मैच में पकड़ बनानी शुरू कर दी। भारत को अपने दमदार खेल के दम पर 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, हालांकि टीम इंडिया इस मौंके पर गोल नहीं कर पाई। इसके बाद अगले ही मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर अमित रोहिदास ने विश्व कप में भारत का यह पहला गोल दागते हुए टीम इंडिया मैच में अब 1-0 से आगेकर दिया।

भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक का शानदार प्रदर्शन

इसके बाद 26वें मिनट में भारत के लिए हार्दिक सिंह ने चार खिलाड़ियों को छकाते हुए दूसरा गोल किया। इस विश्व कप में भारत के इस पहले फील्ड गोल को लंबे समय तक याद रखा जायेगा। हार्दिक ने टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिला दी है। इसके बाद भारत ने कोई गोल नहीं किया। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पेन के बहुत सारे मौंकों को असफल बना दिया। रत को अगला मैच 15 जनवरी को इंग्लैंड से खेलना है। 

Tags: Hockey