जानिये अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति पर क्या बोले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

जानिये अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति पर क्या बोले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी साझा की

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में मीडिया को बताया है कि पिलर, बीम के ऊपर छत का काम लगभग अक्टूबर में खत्म हो जाएगा। 2023 में ग्राउंड फ्लोर का काम हो जाएगा। खंभों और दीवारों पर करीब 7000 मूर्तियां बननी हैं, उसके लिए मूर्तिकार ढूंढने का काम किया जा रहा है।

k13012023-01
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

 

चंपत राय ने बताया कि विद्वानों का विचार है कि राम लला की मूर्ति खड़ी होनी चाहिए। ये लगभग साढ़े पांच फीट की होगी। राम के जीवन के 100 प्रसंग पत्थरों में  उभारे जाएंगे। चारों ओर बनने वाले परकोटा की खुदाई शुरू हो गई है। चार कोनों पर चार मंदिर होंगे।

जैसा कि सभी जानते हैं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों त्रिपुरा में एक रैली के दौरान एलान भी किया था कि 1 जनवरी, 2024 तक अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक ताजा बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि दिसंबर 2023 तक भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।