झारखंड : 20 मजूदरों को लेकर जा रही पिकअप वैन पलटी, 7 की मौत

सरायकेला खरसावां में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

झारखंड के सरायकेला खरसावां में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों की कुल संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला खरसावां में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सुबह बहुत कोहरा था। करीब 20 मजदूरों को लेकर एक पिकअप वैन कार्य स्थल की ओर जा रही थी, जो पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि लाशें इधर-उधर बिखर गईं। घायलों के भी खून बह रहा था। 

घटना की सूचना राजनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

Related Posts