क्राइम स्टोरी : 100 से ज्यादा महिलाओं को नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर दुष्कर्म करने वाला जलेबी बाबा अब 14 साल जेल में सड़ेगा!

क्राइम स्टोरी : 100 से ज्यादा महिलाओं को नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर दुष्कर्म करने वाला जलेबी बाबा अब 14 साल जेल में सड़ेगा!

हरियाणा के फतेहाबाद की है घटना, बाबा महिलाओं से गंदा काम कर उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था

हरियाणा के फतेहाबाद में 63 वर्षीय तांत्रिक जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी बिल्लू को अदालत ने महिलाओं का शारीरिक शोषण के मामलों को दोषी करार देते हुए 14 साल कारावास की सजा सुनाई है। ये जलेबी बाबा महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर देता और फिर उनसे जबरन दुष्कर्म कर उनके अश्लील वीडियो बना लेता था। इन वीडियो का उपयोग करके वो महिलाओं को चुप रहने मजबूर करता और ब्लैकमेल करता था। 

हरियाणा की फास्ट ट्रेक कोर्ट ने जलेबी बाबा को 100 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने और दुष्कर्म करने का दोषी पाया। इस शैतान ने न सिर्फ महिलाओं बल्कि नाबालिग लड़कियों को भी अपनी हवस का शिकार बनाया था। दुष्कर्मी के खिलाफ पोस्को कानून की धाराएं भी लगाई गई हैं। हालांकि सभी मामलों में सजाएं साथ चलने के कारण वो 14 साल जेल में रहेगा। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फतेहाबाद की टोहाना पुलिस ने 19 जुलाई, 2019 को बाबा के खिलाफ मामला दायर किया था। शहर के तब एक वीडियो के वायरल हो जाने पर पुलिस सक्रिय हुई थी और बाबा से पूछताछ और पड़ताल करने पर उसके पास से ऐसी 120 वीडियो क्लिप्स मिली थीं। इन सभी क्लिप्स में अलग-अलग पीड़ित महिलाएं नजर आ रही थीं। तांत्रिक ने ही इन महिलाओं के वीडियो मोबाइल में शूट किये थे। इन्हीं मोबाइल वीडियो का उपयोग वह महिलाओं से बार-बार दुष्कर्म करने के लिये करता था। 

चर्चा है कि इस जलेबी बाबा की 14 साल पहले जलेबी की दुकान थी और फिर वह तांत्रिक गतिविधियों में शामिल हो गया और इलाके में जलेबी बाबा के नाम से जाना जाने लगा। लोग उसके पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने लगे और इसी दौरान वह महिलाओं को बहला-फुसला कर उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर उनसे संबंध बनाता था।