जानिये लंदन के सब-वे में लोग बिना पैंट के क्यों घूमते दिखे!?

जानिये लंदन के सब-वे में लोग बिना पैंट के क्यों घूमते दिखे!?

यहाँ के लोग मना रहे हैं एक विशेष दिन

आज कल लोगों में कोई न कोई विशेष दिन मनाने का क्रेज़ देखा जा रहा हैं। भारत में भी इसका चलन है लेकिन विदेशो में तो ये अलग ही स्तर पर पहुँच चुका है। सोशल मीडिया पर आये दिन ऐसे ही कुछ तस्वीरे और वीडियो वायरल होते रहते है। इन दिनों लंदन की गलियों से कुछ तस्वीरे वयारल हो रही है जिसे देख हर कोई हैरान है।

आम तौर पर  ट्रेन में सफर करने के दौरान आपने अलग-अलग वेशभूषा, और भाषा के लोगों को देखा होगा, लेकिन इन तस्वीरों में जो लोग दिख रहे हैं वो अर्ध-नग्न यानी बिना पैंट के है। आपको यह अटपटा लग सकता है लेकिन यह सच है। 

क्यों बिना पैंट घूमते नजर आए लोग?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल कई तस्वीरें और वीडियो है, जिनमें बहुत से लोग बिना पैंट पहने नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें बस, मेट्रो और सड़कों पर ली गई हैं। हैरान कर देने वाली तस्वीरें उस समय के हैं जब वहां के स्थानीय लोगों ने 'नो ट्राउजर्स डे' मनाया था। इस दिन का अर्थ है बिना पैंट के घूमना।

बता दें कि पिछले 12 वर्षों से लगातार 'नो ट्राउजर्स डे इवेंट' मनाया जा रहा है।  लंदन में 2002 में न्यूयार्क में स्टिफ अपर लिप सोसायटी द्वारा इसे पहली बार मनाया गया था। जिसके बाद दुनिया के कई हिस्सों में इसे सेलिब्रेट किया जाने लगा। 

महिलाएं भी बिना पैंट के देखी गईं 

लंदन के ट्यूब या अंडरग्राउंड मेट्रो में 8 जनवरी को लोगों ने बिना पैंट पहने सफर किया। इस दिन का मसकद दिनभर के लिए ट्राउजर यानी पैंट का त्याग करना होता है। ऐसे दिखाना पड़ता है कि जैसे वे अपनी पैंट पहनना भूल गए हों।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास इवेंट के पीछे का मकसद लोगों को हंसाना, और मजे करना है। यह एक ग्लोबल इवेंट है। गौरतलब है कि इस नो ट्राउजर्स डे के मौके पर पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर इसमें शामिल होती दिखाई दी। वो ऑफिस का बैग लिए हुए लंदन के मेट्रो में बिना पैंट के दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हुए।

Tags: London

Related Posts