FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में नहीं होगी भारत-पाकिस्तान की भिडंत, जानिए क्या है इसके पीछे का हैरान कर देने वाला कारण

FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में नहीं होगी भारत-पाकिस्तान की भिडंत, जानिए क्या है इसके पीछे का हैरान कर देने वाला कारण

पुरुष हॉकी विश्व कप को चार बार जीतने वाली सबसे सफल टीम पाकिस्तान भारत में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में नहीं है

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा इंटरनैशनल स्टेडियम में 13 जनवरी से पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने जा रहा है। भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। 2018 में भी वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत ने की थी। विश्व कप के इस संस्करण में 16 टीमों के बीच कुल 44 मैच खेले जाएंगे। किसी भी बड़े खेल टूर्नामेंट में खेलप्रेमियों को भारत और पाकिस्तान की बीच मुकाबले का इंतजार करते रहते हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में भी बहुप्रतीक्षित मैच की प्रतीक्षा हर कोई कर रहा था लेकिन इस बार पुरुषों के हॉकी विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होगा। इसके पीछे का कारण हम आपको बताते है।

हॉकी विश्व कप की सबसे सफल टीम इस विश्व कप में नहीं खेल रही

आपको बता दें कि पुरुष हॉकी विश्व कप को चार बार जीतने वाली सबसे सफल टीम पाकिस्तान भारत में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में भाग नहीं ले पाएगा। इसके पीछे का हैरान करने वाला कारण पाकिस्तान का पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 के शीर्ष चार में जगह नहीं बना पाना है। प्रतियोगिता के इतिहास की सबसे सफल टीम पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 के शीर्ष चार में स्थान नहीं बना सकी, यही कारण है कि वे विश्व कप में जगह बनाने के लिए जगह नहीं बना सकी।

क्यों नहीं क्वालीफाई कर पाया पाकिस्तान

उस एशिया कप की बात करें तो पाकिस्तान को जापान, भारत और इंडोनेशिया के साथ एशिया कप में ग्रुप बी में रखा गया था। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ 1-1 से ड्रा के साथ की, जिसके बाद मेजबान इंडोनेशिया पर 13-0 से जीत दर्ज की। हालाँकि, वे जापान के खिलाफ मैच में 2-3 से हारकर कोई अंक हासिल करने में असफल रहे। इसलिए जब भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, तो इसका मतलब था कि पाकिस्तान गोल अंतर पर प्रतियोगिता से बाहर हो गया। नतीजतन भारत, जो हॉकी विश्व कप 2023 के पूल डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ ड्रॉ हुआ है, प्रतियोगिता के इस संस्करण में पाकिस्तान नहीं खेल पा रहा है।

हर ग्रुप की टॉप टीम की जाएगी क्वॉर्टर फाइनल में

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं और इन टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 4-4 टीमें हैं और ग्रुप की टॉप टीम को सीधा क्वॉर्टर फाइनल में एंट्री मिलेगी। दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें अन्य ग्रुप की दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों से क्रॉसओवर मैच खेलेंगी। बता दें कि वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम पाकिस्तान इस बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई ही नहीं कर सकी है। पाकिस्तान 4 बार चैंपियन और 2 बार रनरअप रह चुका है।

ये है चार पूल:
पूल A - ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका।
पूल B - बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान।
पूल C - नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली।
पूल D - टीम इंडिया, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स।
कब-कब होगा टीम इंडिया का मैच
टीम इंडिया Vs स्पेन - 13 जनवरी, शाम 7 बजे
टीम इंडिया Vs इंग्लैंड - 15 जनवरी, शाम 7 बजे
टीम इंडिया Vs वेल्स - 19 जनवरी, शाम 7 बजे

यहां देखें हॉकी विश्व कप का पूरा शेड्यूल

13 जनवरी
अर्जेंटीना Vs दक्षिण अफ्रीका (भुवनेश्वर) - 1:00 PM
ऑस्ट्रेलिया Vs फ्रांस (भुवनेश्वर) - 3:00 PM
इंग्लैंड Vs वेल्स (राउरकेला) - 5:00 PM
टीम इंडिया Vs स्पेन (राउरकेला) - 7:00 PM

14 जनवरी
न्यूजीलैंड Vs चिली (राउरकेला) - 1:00 PM
नीदरलैंड Vs मलेशिया (राउरकेला) - 3:00 PM
बेल्जियम Vs कोरिया (भुवनेश्वर) - 5:00 PM
जर्मनी Vs जापान (भुवनेश्वर) - 7:00 PM

15 जनवरी
स्पेन Vs वेल्स (राउरकेला) - शाम 5:00 बजे
इंग्लैंड Vs टीम इंडिया (राउरकेला) - शाम 7:00 बजे

16 जनवरी
मलेशिया Vs चिली (राउरकेला) - 1:00 PM
न्यूजीलैंड Vs नीदरलैंड (राउरकेला) - 3:00 PM
फ्रांस Vs दक्षिण अफ्रीका (भुवनेश्वर) - 5:00 PM
अर्जेंटीना Vs ऑस्ट्रेलिया (भुवनेश्वर) - 7:00 PM

17 जनवरी
कोरिया Vs जापान (भुवनेश्वर) - शाम 5:00 बजे
जर्मनी Vs बेल्जियम (भुवनेश्वर) - शाम 7:00 बजे

19 जनवरी
मलेशिया Vs न्यूजीलैंड (भुवनेश्वर) - 1:00 PM
नीदरलैंड Vs चिली (भुवनेश्वर) - 3:00 PM
स्पेन Vs इंग्लैंड (भुवनेश्वर) - 5:00 PM
टीम इंडिया Vs वेल्स (भुवनेश्वर) - 7:00 PM

20 जनवरी
ऑस्ट्रेलिया Vs दक्षिण अफ्रीका (राउरकेला) - 1:00 PM
फ्रांस Vs अर्जेंटीना (राउरकेला) - 3:00 PM
बेल्जियम Vs जापान (राउरकेला) - 5:00 PM
कोरिया Vs जर्मनी (राउरकेला) - 7:00 PM

24 जनवरी : पहला क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर - शाम 4:30, दूसरा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

25 जनवरी : तीसरा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर - शाम 4:30, चौथा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

26 जनवरी : प्लेसमेंट मैच (9वीं-16वीं)

27 जनवरी:  पहला सेमीफ़ाइनल: भुवनेश्वर - शाम 4:30, दूसरा सेमीफ़ाइनल: भुवनेश्वर - शाम 7 बजे

29 जनवरी: ब्रॉन्ज मेडल मैच - शाम 4:30, 
फाइनल - गोल्ड मेडल मैच - शाम 7 बजे

Tags: Hockey