अजब-गजब : दुनिया का शहर वो शहर जिसे कहा जाता है ‘ट्विन कैपिटल’, जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी

अजब-गजब : दुनिया का शहर वो शहर जिसे कहा जाता है ‘ट्विन कैपिटल’, जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी

यहां पैदा होने वाले प्रत्येक 1000 बच्चों में 158 बच्चे जुड़वाँ

दुनिया के हर शहर की कोई न कोई खासियत होती है। एक ऐसा शहर जो दुनिया में जुड़वाँ लोगों के शहर के तौर पर जाना जाता है। नाइजीरिया के इग्बो-ओरा शहर की आबादी 2 लाख 78 हजार है। यह गांव नाइजीरिया की राजधानी लागोस से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

दुनिया की जुड़वां राजधानियाँ

इस शहर को दुनिया की जुड़वां राजधानी कहा जाता है क्योंकि यहां जुड़वाँ लोगों की आबादी रहती है। यहां पैदा होने वाले प्रत्येक 1000 बच्चों में 158 बच्चे जुड़वाँ हैं। हर साल यहां ट्विन्स फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इसमें 1000 से अधिक जुड़वाँ बच्चें शामिल हैं।

क्या है जुड़वा लोगों की आबादी का राज?

ऐसे में अब एक सवाल उठता है कि इस गांव में जुड़वाँ बच्चे ही क्यों पैदा होते हैं। इस मुद्दे पर तरह-तरह के विचार और दावे सामने आते रहते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि इस क्षेत्र की महिलाओं के खान-पान की वजह से जुड़वाँ बच्चों का जन्म होता है। एक स्टडी में दावा किया गया है कि यहां की महिलाओं के शरीर में एक खास केमिकल इसका कारण हो सकता है। यह रसायन वहां पाए जाने वाले फलों के छिलके में पाया जाता है। हालांकि, भोजन और जुड़वा बच्चों के बीच कोई सीधा संबंध वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं हुआ है।

अन्य जगहों पर भी हैं ऐसे जुड़वाँ लोग

हालाँकि, यह एकमात्र स्थान नहीं है जहाँ जुड़वा लोगों की जनसंख्या अधिक है। ब्राजील में कैंडिडो गोडोई और भारत में केरल में कोहिंदी एक गांव है जो जुडवा लोगों की बड़ी आबादी के कारण भी प्रसिद्ध है।

Tags: World

Related Posts