अहमदाबाद : जी20 समिट की थीम पर शुरू हुआ पतंग उत्सव

अहमदाबाद : जी20 समिट की थीम पर शुरू हुआ पतंग उत्सव

पतंग महोत्सव में देश-विदेश के 56 अलग-अलग पतंगबाज शामिल होंगे

अहमदाबाद शहर के साबरमती रिवरफ्रंट पर रविवार से अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत हो गई है। जी20 समिट की थीम पर इस बार पतंग महोत्सव का आयोजन होगा। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत गुजरात सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे। आज से शुरू हुआ पतंग महोत्सव 14 जनवरी यानी उत्तरायण तक चलेगा। इस पतंग महोत्सव में देश-विदेश के पतंगबाज हिस्सा लेंगे। इस बार पतंग महोत्सव में करीब 56 देशों के पतंगबाज हिस्सा लेंगे।

अहमदाबाद सहित विभिन्न शहरों में पतंग महोत्सव आयोजित किया जाएगा

पतंग महोत्सव आज से शुरू हुआ और अगले एक सप्ताह तक चलेगा। इस पतंग महोत्सव में यूके, साउथ कोरिया, न्यूजीलैंड, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया समेत 56 देशों की पतंगों को भी प्रदर्शित किया जाएगा और पतंगों के सदियों पुराने इतिहास को भी जीवंत किया जाएगा। गुजरात में अहमदाबाद के अलावा वड़ोदरा, वडनगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारका, सूरत, सोमनाथ, राजकोट, धोलेरा, सफेद रण में पतंग महोत्सव आयोजित किए गए हैं, जहां विदेशों से आए पतंगबाज अपना हुनर दिखाएंगे। 

साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 की शुरुआत

साबरमती रिवरफ्रंट पर रविवार से अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 की शुरुआत हो गई है। पतंग महोत्सव में देश भर से पतंगबाज भाग ले रहे हैं। इस पतंग महोत्सव को देखने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई थी। बड़ी संख्या में अहमदाबादवासी पतंग महोत्सव में अलग-अलग पतंगों के साथ-साथ जोकरों, चमगादड़ों और जी-20 थीम वाली पतंगों को आकाश में देखने के लिए उमड़ पड़े। काइट फेस्टिवल में सेल्फी प्वाइंट और पतंगों के इतिहास आदि से लेकर कई स्टॉल लगे हैं और लोग इसका लुत्फ उठा सकते हैं। 

बच्चों के लिए अलग पतंग फोटो गैलरी क्षेत्र

साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित होने वाले इस पतंग महोत्सव 2023 में देश-विदेश के पतंगबाज रिवरफ्रंट के बड़े मैदान में अलग-अलग तरह की पतंग उड़ाते हैं। जबकि लोग बाहर खड़े होकर इन पतंगबाजों द्वारा आसमान में उड़ती पतंग को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। काइट फेस्टिवल में छोटे बच्चों के लिए अलग काइट फोटो गैलरी जोन बनाया गया है। काइट फोटो गैलरी में छोटे बच्चों से लेकर 15 साल तक के बच्चे पतंग और अन्य तस्वीरें बना सकते हैं। छोटे-छोटे बच्चे अलग-अलग रंग के कागज पर पतंगों पर चित्र बनाते नजर आए। साथ ही पतंग कैसे बनती है, यह भी देखा गया। 

Tags: