गोवा : दो बच्चे घर में मृत पाये गये और अगले दिन पिता का शव पेड़ पर लटका मिला, जानिये क्या था माजरा

गोवा : दो बच्चे घर में मृत पाये गये और अगले दिन पिता का शव पेड़ पर लटका मिला, जानिये क्या था माजरा

पुलिस को प्रथम दृष्टया पिता द्वारा बच्चों की हत्या और फिर खुदकुशी‌ किये जाने की आशंका

गोवा से बड़ी की दुःखद घटना की खबर आ रही है। उत्तरी गोवा के ‌एसपी निधि वलसन ने मीडिया को बताया है कि बीती रात 2 बच्चों के बेसुध पड़े होने की कॉल आई थी, पुलिस बच्चों को अस्पताल लेकर गई लेकिन उनकी तब तक मौत हो गई थी। दूसरे दिन बच्चों के पिता का शव बाहर लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और जांच जारी है। 

इस पूरे घटनाक्रम के बारे में प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार मामला उत्तरी गोवा के कैंडोलिम गांव का है। शनिवार की रात एक मां जब घर पहुंची तो देखा कि उसका 14 साल का लड़का और 8 साल की लड़की घर का दरवाजा नहीं खोल रहे थे। घबराई मां ने पड़ौसियों की मदद से जबरन दरवाजा खोला तो दोनों बच्चों को बेसुध पड़ा पाया। मां के होश उड़ गये। बच्चों के पिता का भी अता-पता नहीं था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दोनों बच्चों को अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। 

पुलिस ने बाद में बच्चों के पिता की पड़ताल शुरु कर दी लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन सुबह घर के पीछे के हिस्से में पिता का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस को आशंका है कि पिता ने पहले दोनों बच्चों का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और उसके बाद स्वयं खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की तफ्दीश कर रही है। 

Tags: Goa