आबादी इतनी बढ़ गई है कि लोगों को ये शहर छोड़ने के पैसे दे रही इस देश की सरकार!

आबादी इतनी बढ़ गई है कि लोगों को ये शहर छोड़ने के पैसे दे रही इस देश की सरकार!

जापान का है ये हाल, एक बच्चा पैदा करने पर परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद

कुछ दिनों पहले दुनिया की आबादी आठ सौ करोड़ के आंकड़ें को पार कर चुकी है। दुनिया भर में ऐसे बहुत से देश है जो अधिक जनसँख्या से त्रस्त है वहीं कुछ देश इससे बिलकुल विपरीत समस्या से पीड़ित है। कई देश बढ़ती आबादी से चिंतित हैं तो कई देश आबादी बढ़ाने की मुहिम चला रहे हैं। ऐसे ही देशों में एक जापान है।

इस साल विवाहितों से बच्चे पैदा करने के लिए जापान की सरकार ने परिवारों को प्रोत्साहित करने की नई योजना घोषित की है। इस योजना के अनुसार, टोक्यो के बाहरी इलाके में जाकर बसने वालों को हर बच्चा पैदा करने पर लगभग दस लाख येन यानी छह लाख भारतीय रुपया इनाम के रूप में दिया जाएगा। इसका मतलब है कि लखपति बनने के लिए जापान के लोगों को सिर्फ एक बच्चा पैदा करने की जरुरत है।

जापान में मिल रहें है हर बच्चे पर छह लाख रुपये

दरअसल मामला ऐसा है कि जापान में शादी के कई सालों बाद भी ज्यादातर लोग यहां बच्चे पैदा नहीं करते हैं। इस कारण जापान में युवाओं की संख्या लगातार घटती जा रही है। इसी के सामने अधेड़ उम्र के लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। अब जापान में काम करने वालों की संख्या कम हो गई है। यह देश अपनी घटती आबादी के चलते परेशान है। इसी के चलते ऐसी स्कीम निकाली गई है।

जापान का बर्थरेट चिंताजनक

आपको बता दें कि जापानी लोगों पर किए गए एक नए सर्वे में पाया गया है कि 18 से 34 साल की उम्र के 70 प्रतिशत अविवाहित पुरुषों और 60 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं की रिलेशनशिप में दिलचस्पी ही नहीं है। 30 फीसदी ऐसे जोड़े भी हैं, जिनके यहां शादी के कई सालों बाद भी बच्चे नहीं हैं। इसी के चलते यहां की सरकार बच्चे पैदा करने पर नकद इनाम देती है। जापान का बर्थ रेट महज 1.46 है, जो देश के लिए चिंता का विषय है।

Tags: Japan