FIH पुरुष हॉकी विश्प कप का प्रोमो वीडियो लॉंच, देखिये

FIH पुरुष हॉकी विश्प कप का प्रोमो वीडियो लॉंच, देखिये

उड़िसा के भूवनेश्वर स्थित कलिंगा अंतरर्राष्ट्रीय स्टेडियम और राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा अंतरर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगें मुकाबले

13 जनवरी, 2022 से शुरु हो रहे FIH पुरुष हॉकी विश्व कप की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस प्रतियोगिता का प्रोमो वीडियो भी लॉंच हो गया है। डालिये एक नजरः

जैसा कि सर्वविदित है इस बार के हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत कर रहा है और इसके मुकाबले उड़िसा के भूवनेश्वर स्थित कलिंगा अंतरर्राष्ट्रीय स्टेडियम और राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा अंतरर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगें। इस बार कुल 16 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। 

जहां तक अब के पुरुष हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन का संबंध है, आपको बता दें कि भारत ने केवल एक बार यह प्रतियोगिता अपने नाम की है। वो भी सन् 1975 में, जब भारत ने अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था। 

वैसे विश्व कप में सर्वाधिक मैचों के खेलने का संबंध है, इस फहरिश्त में भारत नेधरलैंड के बाद दूसरे क्रम पर आता है। नैधरलैंड ने जहां अब तक खेले गये सभी 14 विश्व कप मुकाबलों में कुल 100 मैच खेले हैं, वहीं भारत ने अब तक 95 मैच खेले हैं। अब खेले गये इन 95 मुकाबलों में से भारत ने 40 मैचों में जीत हासिल की है। इस प्रकार भारत का विश्व कप में जीत का औसत 42% रहा है। 

Tags: Hockey