वायरल वीडियो : दुल्हे ने ऐसी लाइव पेंटिंग बनाई की दुल्हन की आंखें खुली की खुली रह गईं!

वायरल वीडियो : दुल्हे ने ऐसी लाइव पेंटिंग बनाई की दुल्हन की आंखें खुली की खुली रह गईं!

सोशल मीडिया पर कई प्रसंगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कौन सा वीडियो या प्रसंग लोगों को भा जायेगा और वो एक के बाद एक उसे फोरवर्ड करते चले जायेंगे, कहा नहीं जा सकता। खैर, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी के समारोह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वी‌डियो में दुल्हा अपनी दुल्हन की लाइव पेंटिंग बनाता नजर आता है। 

जी हां, ये वीडियो किस जगह का है ये तो पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यह लग किस शादी समारोह का है। खुले मैदान पर एक दुल्हा शेरवानी में सज-धजकर पेटिंग बनाने की पूरी तैयारी किये हुए दिखता है। दूसरी ओर शादी की सुंदर पोषाक में सजी-धजी दुल्हन और उसके परिजन नजर आते हैं। सीन ये होता है कि दुल्हा अपनी दुल्हन की लाइव तस्वीर बना रहा है। 

शुरुआत में दुल्हा हाथों में पेटिंग ब्रश लेकर कैनवास के एक कोने में दिल का चित्र बनाता है और फिर कुछ लकीरें खींचता चला जाता है। एक बारगी लगता नहीं कि कागज़ पर कुछ खास आकृति जन्म लेगी। लेकिन कुछ ही पलों में दुल्हा अपनी कृति पूरी कर लेता है और फिर पूरे कैनवास को उलटा कर देता है। फिर क्या था, कागज़ पर दुल्हन की सुंदर की तस्वीर दिखती है। इसे देखकर दुल्हन खुद आश्चर्यचकित रह जाती है। उसकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। सचमुच, दुल्हे ने खूबसूरत तस्वीर बनाई होती है और वो हवा में एक किस लहराये नजर आता है। आप भी ये वीडियो देखें और बताएं कैसी रही दुल्हे की चित्रकारी।