
हरियाणा : पूर्व हॉकी स्टार एवं खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ महिला के यौन उत्पीड़न ने आरोप पर जानें मुख्यमंत्री खट्टर ने क्या कहा
हरियाणा सरकार के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ कथित रूप से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। भारतीय हॉकी टीम के किसी जमाने में लोकप्रिय चेहरे रहे संदीप सिंह पर लगे इस आरोप के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर ये आरोप एक जूनियर महिला कोच ने लगाया। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज कर लिया है।
इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया को दिये एक बयान में कहा है कि एक महिला खिलाड़ी ने संदीप सिंह के ऊपर व्यर्थ आरोप लगाया है। आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़-हरियाणा पुलिस छानबीन कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। निष्पक्ष जांच के लिये उनको खेल मंत्री पद से हटा दिया गया है।
एक महिला खिलाड़ी ने उनके(संदीप सिंह) ऊपर व्यर्थ आरोप लगाया है। आरोप लगाने से कोई व्यक्ति दोषी नहीं हो जाता। चंडीगढ़-हरियाणा पुलिस छानबीन कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। निष्पक्ष जांच के लिए उनको खेल मंत्री के पद से हटाया गया है: हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर pic.twitter.com/lJ479NnSGL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
बता दें कि संदीप सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि उनकी छवि को खराब करने के लिये एक माहौल बनाया गया है। खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो।
गौरतलब है कि संदीप सिंह पर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम 'सूरमा' था। इस फिल्म में संदीप का किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया था। देखें फिल्म का ट्रेलर।