किराये के मकान से विवाहित महिला का शव मिला, लिव-इन-पार्टनर गायब है!

नई दिल्ली मोंगलपुर कलान गांव की घटना, पति को पत्नी के अवैध संबंध का था शक

लिव-इन रिलेशनशीप में रहने वाले युगलों से जुड़े आपराधिक मामला आजकल कुछ ज्यादा ही प्रकाश में आ रहे हैं। विगत दिनों श्रद्धा वॉलकर का बहुचचर्चित मामला अब भी लोगों के जहन में है जिसमें लिव-इन-पार्टनर ने अपनी महिला दोस्त की हत्या करके उसके शव के 35 टुकड़े कर दिये थे। खैर, लिव-इन में रह रही एक ऐसी ही महिला का शव नई दिल्ली के मोंगलपुर कलान गांव से पुलिस को मिला है। इस मामले में मृतक के साथ रहा रहा उसका पुरुष लिव-इन-पार्टनर गायब है। प्राथमिक संदेह इसी शख्स पर व्यक्त किया जा रहा है। 

इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिणी रोहिनी पुलिस स्टेशन को विगत 30 दिसंबर, 2022 को पीसीआर कॉल मिली थी जिसमें सूचित किया गया था कि  मंगोलपुर कलान गांव के एक मकान की दूसरी मंजिल पर किसी महिला का शव मिला है। दिल्ली पुलिस की लोकल टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज है।

पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय पूनम देवी के रूप में की गई है और उसका पति प्रदीप सिंह उत्तरप्रदेश के गांव पूरा हरलाल का निवासी है। पुलिस को प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि महिला उस घर में किसी संजय नामक शख्स के साथ लिव-इन में रह रही थी। संजय उत्तरप्रदश के कारकोली का रहने वाला बताया गया है और दस दिनों पूर्व ही यहां रहने आया था। 

घर के मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने पूनम और संतय को 29 दिसंबर की शाम को 6.30 बजे अंतिम बार साथ में देखा था। उसके बाद अगले दिन 30 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे वह दूसरी मंजिल पर गया तो वहां घर का दरवाजा खुला था और उसमें पूनम फर्श पर पड़ी थी। 

दिल्ली पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर कोई बाहरी निशान नहीं थे। मृतक के शव को बीएसए अस्पताल के शवगृह में संजो कर रखा गया है। पुलिस ने संजय से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। पुलिस ने बाद में मृतक के पति प्रदीप सिंह को संपर्क किया जो दिल्ली के शहाद्रा का रहने वाला है, जिसने बताया कि उसकी पूनम में 2011 में शादी हुई थी और उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। 

पुलिस के अनुसार विगत 24 नंबवर, 2022 को पूनम जिरकपुर, पंजाब गई थी जहां उसका पति किसी काम के सिलसिले में गया हुआ था। वह वहां से 26 नवंबर को लौटी। अगले दिन उसके पति को संजय के साथ उसके कथित अवैध संबंध के बारे में पता चला। पुलिस संजय को खोजने का प्रयास कर रही है और अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

Tags: Crime