वायरल वीडियो : इस युवक को अपना ये स्टंट जरुर याद रहेगा, अब से स्कूटी चलाने से पहले सौ बार सोचेगा!

वायरल वीडियो : इस युवक को अपना ये स्टंट जरुर याद रहेगा, अब से स्कूटी चलाने से पहले सौ बार सोचेगा!

स्कूटी से स्टंट का प्रयास कर रहा युवक बुरी तरह असफल रहा और फिर जो हुआ वो...!

सोशल मीडिया लोगों के हैरतअंगेज स्टंट करने के अनगिनत वीडियो से भरी पड़ी है। आये दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो ऐसे है जिसमें स्टंट करने वाला न सिर्फ बड़ी खूबसूरती के साथ अपना स्टंट पूरा कर लाता बल्कि उसे देखकर आप भी हैरान रह जाते है पर कुछ मामलों में स्टंट करने वाला अपने स्टंट को सही से पूरा नहीं कर पाटा और उसके बाद जो होता हैं उसे देखकर हम हंसने पर मजबूर हो जाते है। हमें यकीन है कि जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो में एक शख्स का स्कूटी से खतरनाक स्टंट करने की कोशिश कर रहा है और अब ये वीडियो गलत कारणों से वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है वीडियो

आपको बता दें कि हैरान कर देने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर @arslaan_99 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया था और इसे अब तक 3।3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का स्कूटी चलाते हुए खतरनाक स्टंट करने की कोशिश करता दिख रहा है। क्षण भर बाद, लड़का अपना संतुलन खो देता है और कैमरे के सामने जमीन पर गिर जाता है।

https://www.instagram.com/reel/CmlYqskqRLk/?utm_source=ig_web_copy_link

पोस्ट पर कमेंट करके मज़े ले रहे हैं लोग

गौरतलब है कि यह वीडियो को 6 दिन पहले पोस्ट किया गया था और तब से इसे 3।3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पोस्ट पर नेटिज़न्स की टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'वेल ट्राई करो भाई कोई ना एक दिन पास हो जाओगे हिम्मत नहीं हारनी है'। वहीं दुसरे में मज़े लेते हुए लिखा "और बन लो हीरो।" वहीं एक ने लिखा कि "भाई कुछ भी करने से पहले अपने माँ बाप के बारे में सोचना जरूर।"

Related Posts