सूरत : महिला हेल्पलाईन 181 ‘अभयम्’ पर वर्ष 2022 में 15 हजार से अधिक महिलाओं ने मदद के लिये संपर्क किया

सूरत : महिला हेल्पलाईन 181 ‘अभयम्’ पर वर्ष 2022 में 15 हजार से अधिक महिलाओं ने मदद के लिये संपर्क किया

विभा ने 2650 स्थानों पर पहुंच कर आपातकालीन सेवाएं प्रदान की गईं

वर्ष 2022 के दौरान सूरत शहर और जिले में 15000 से अधिक पीड़ित महिलाओं ने 181 महिला हेल्पलाइन पर मदद के लिये संपर्क किया। 2650 से अधिक मामलों में विभाग की ओर से आपातकालीन सेवाएं प्रदान की गईं। महिलाओं के खिलाफ शारीरिक, मानसिक, यौन हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न सहित घरेलू हिंसा के मामलों में मददगार है।  उत्पीड़न, वैवाहिक विवाद, विवाहेत्तर संबंध, मनोरोगी महिलाओं की समस्या, बाल जन्म, बाल विवाह, अनावश्यक कॉल मैसेज द्वारा उत्पीड़न, संपत्ति में महिलाओं की हिस्सेदारी, छेड़छाड़, साइबर अपराध, अपहरण, बलात्कार या अन्य प्रकार के मामलों में 181 अभयम टीम ने महत्वपुर्ण मदद की है।

प्रभावी काउंसिलिंग की गई

आज अभयम प्रभावी परामर्श के माध्यम से बिखरते परिवार को बचाने, मानसिक रूप से बीमार महिलाओं को परिवार के साथ फिर से जोड़ने या सुरक्षित आश्रय या आत्मघाती विचारों से मुक्ति दिलाने के मामले में अधिक से अधिक कुशलता से सेवाएं प्रदान कर रहा है। अनेक महिलाओं के जीवन में आशा की किरण सुखी जीवन जीने की प्रेरणा अभयम बन रहा है। इसलिए गुजरात की महिलाएं अभयम को अपना सच्चा दोस्त मान रही हैं।

विभिन्न प्लेटफार्मों पर सेवा

अभयम अन्य सरकारी विभागों के साथ मजबूत समन्वय, अच्छी तरह से सुसज्जित तकनीकी बुनियादी ढांचे, पेशेवर टीम, हितधारकों के साथ समन्वय और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ तेजी से सेवाएं देने में प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। अभयम मोबाइल ऐप, अभयम पुलिस हेल्प डेस्क भी त्वरित सेवाओं के लिए उपयोगी विकल्प है।

ढाई लाख से अधिक महिलाओं को बचाया गया 

वर्ष 2015 से अब तक गुजरात राज्य की लगभग 12 लाख पीड़ित महिलाओं ने मदद, सूचना और बचाव के लिए 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया है और विशेष मामलों में या आपदा की जगह पर पहुंचकर ढाई लाख से अधिक महिलाओं को बचाया गया और रेस्क्यू टीम ने मदद की। बाकी महिलाओं को मार्गदर्शन और रेफरल सेवाएं प्रदान की गईं।

Tags: Surat