महिला कोच द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप को हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने झुठलाया

कहा - उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा, जांच रिपोर्ट आने तक अपने मंत्रालय का कामकाज मुख्यमंत्री के हवाले किया

हाल ही में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह द्वारा पूर्व हॉकी खिलाड़ी का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया था। इस घटना में पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी ने संदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अपने विभाग का काम हरियाणा के मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। खेल मंत्री संदीप पर एक जूनियर महिला कोच ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। चंडीगढ़ पुलिस ने संदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

शिकायत दर्ज

डीसीपी चंडीगढ़ राम गोपाल ने मीडिया को बताया कि महिला कोच ने 30 दिसंबर को चंडीगढ़ पुलिस से हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ शिकायत की थी। मामले में आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। 

प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा - इंसाफ दिलायेंगे

इधर संदीप के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला कोच ने अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। गृह मंत्री विज ने बाद में मीडिया को बताया, मैंने उनकी बात सुनी है। मैं मंत्री से भी बात करूंगा और मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा। इंसाफ किया जायेगा। हर बात को मैंने ध्यान से सुना है, इंसाफ दिलाना हमारा काम है। 

इस आरोप के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह ने फैसला किया है कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, वह अपने खेल विभाग में काम नहीं करेंगे। वहीं उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है।

संदीप सिंह ने खुद को अलग कर लिया है, लेकिन उन्हें पद से नहीं हटाया गया है। संदीप सिंह ने अभी तक मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। 

संदीन ने आरोपों का खंडन किया

उधर जिन पर आरोप लगाया गया है कि संदीप सिंह ने मीडिया में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि मेरी छवि को खराब करने के लिये एक माहौल बनाया गया है। खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाएं हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो। जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं। 

गौरतलब है कि संदीप सिंह पर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम 'सूरमा' था। इस फिल्म में संदीप का किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया था। देखें फिल्म का ट्रेलर।