
खतरनाक हो जाता है जब अभ्यारण्य में गेंडा पर्यटकों की गाड़ी के पीछे पड़ जाए, देखें ताजा वायरल वीडियो
असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में घटी 29 दिसंबर, 2022 की है ये घटना, सौभाग्य से किसी सैलानी को नुकसान नहीं हुआ
छुट्टियों में विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाने वाले सैलानी कभी-कभार किसी अभ्यारण्य में भी जाना पसंद करते हैं। अभ्यारण्य में जाने का उद्देश्य होता है जंगल सफारी के बहाने वन्य जीवों को नजदीक से देखना। लेकिन क्या हो जब कोई जंगली जानवर बिफर उठे और सैलानियों के पीछे पड़ जाए? जी हां, सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक भारी-भरकम गेंडा जीप पर सवार पर्यटकों का पीछा करने लगता है। इतना ही नहीं, गैंडे की ये दौड़ लगभग तीन किमी तक चलती है और इस दौरान सैलानियों की अपने-अपने वाहनों में चीख-पुकार मची रहती है।
નેશનલ પાર્કમાં ટુરિસ્ટને 2 મિનિટ માટે મોત દેખાઈ ગયું
— Gujarat Samachar (@gujratsamachar) December 31, 2022
અસમના માનસ નેશનલ પાર્કનો એક વાયરલ વીડિયો સામે આવ્યો છે જેમાં એક શિંગડાવાળો ગેંડો ટુરિસ્ટના વાહન પાછળ જબરો દોડ્યો હતો. આ ઘટના 29 ડિસેમ્બરે બની હતી અને વન અધિકારીઓ પ્રમાણે કોઈ જાનહાનિ થઈ નથી.#Assam #NationalPark #rhinoceros pic.twitter.com/sxV6yKuTeo
आपको बता दें कि ये वाकया असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान का है और घटना 29 दिसंबर की है। इस घटना की पुष्टि मानस राष्ट्रीय उद्यान के फोरेस्ट रैंज ऑफिसर बाबुल ब्रह्मा ने मीडिया के समक्ष की है। वीडियो में पर्यटकों की गाड़ी के पीछे गैंडे की दौड़ साफ दिखती है। एक बारगी तो गैंडा गाड़ी के बिलकुल करीब आ जाता है और लगता है कि बस अब वह हमला कर ही देगा।
वीडियो में उद्यान के हबारी वन क्षेत्र का दृश्य है जहां गैंडा एक झील से निकलता है और वाहन के पीछे दौड़ पड़ता है। प्रतीत होता है कि गैंडा काफी गुस्से में था। लंबी दौड़ के बाद गैंडा थक कर जंगल में चला जाता है। तब तक जीप में सवार सैलानियों की सांसे अलख में अटकी रहती हैं। क्या महिलाएं और क्या पुरुष - सभी के चीखने की आवाजें सुनाई देती हैं।
जानकारों का मानना है कि जंगल क्षेत्रों में इंसानों की बढ़ती पैंठ के कारण जानवर खुद को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं और फिर यदा-कदा ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। कभी-कभार ऐसी वारदातें जानलेवा भी हो सकती हैं।
Related Posts
