वायरल वीडियो : हड्डी जमा देने वाली ठण्ड में भी ये लड़की बर्फिली झील में कूद पड़ी!

वायरल वीडियो :  हड्डी जमा देने वाली ठण्ड में भी ये लड़की बर्फिली झील में कूद पड़ी!

-27 डिग्री तापमान पर बर्फ जमे झील में गोते लगाती ये लड़की बनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर आये  दिन कोई न कोई ट्रेंड चलता रहता है. इसी क्रम में बहुत से हैरतअंगेज या अजीबो-गरीब वीडियो देखने को मिल जाते हैं। अब ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसका शीर्षक ‘कॉफी फॉर द कोल्ड’ है। इस वीडियो में काले रंग के स्विम सूट में एक रूसी लड़की बर्फीली झील में गोता लगाती नजर आ रही है और बर्फ की परत के पास रखे गर्म कॉफी का एक कप पीती है। ग्राउंड कॉफी से वार्म अप करने के बाद वह तुरंत मोबाइल उठाकर वर्तमान तापमान दिखाती हैं। वहां तापमान माइनस 27 डिग्री तक हो गया है।

वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि दुनिया भर में वायरल हो रहे इस वीडियो को 2 मिलियन लोगों द्वारा देखा गया है। वीडियो रूस की राजधानी मॉस्को का है। मास्को में इस मौसम में बहुत ठंड पड़ती है। हजारों टिप्पणियां हैं। कुछ लोगों का दावा है कि वीडियो थोड़ा पुराना है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह चमत्कार है कि लड़की इतने तापमान में जमा देने वाले पानी में गोता लगाने के बाद भी जिंदा बच गई।

लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

कई यूजर्स ने तो यहां तक राय जाहिर की कि उन्होंने पब्लिसिटी के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। अत्यधिक ठंड में मानव शरीर की जीवित रहने की क्षमता का परीक्षण करने वाले इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।