गुजरात :  राज्य में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सहायक कलेक्टर के पद पर हुई नियुक्ति

गुजरात :  राज्य में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सहायक कलेक्टर के पद पर हुई नियुक्ति

कुमारी कंचन को सहायक कलेक्टर वीरमगाम नियुक्त गया है

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने मुख्य सलाहकार एवं सलाहकार के दो नए पद सृजित किए हैं और इन पदों पर दो सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की है। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में पूर्व वित्त सचिव डॉ. हसमुख अढिया तथा सलाहकार के रुप में  एस.एस. राठौड़ को नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर के. कैलासनाथन को फिर से सीएम भूपेंद्र पटेल के प्रधान सचिव के रूप में एक साल का विस्तार दिया गया है। वहीं अब छह आईएएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

युवराज सिद्धार्थ को पालीताना का सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया

सचिवालय में कृषि, किसान कल्याण एवं सहकारिता विभाग की उप सचिव कुमारी कंचन को सहायक कलेक्टर वीरमगाम नियुक्त गया है। इसके अलावा नगर विकास एवं नगरीय आवास विभाग की उप सचिव नतीशा माथुर को पालिताना का सहायक कलेक्टर बनाया गया है। पंचायत ग्राम आवास एवं ग्राम विकास विभाग के उप सचिव युवराज सिद्धार्थ को पालीताना का सहायक कलेक्टर नियुक्त किया गया है। 

जयंत किशोर मांकले को सहायक कलेक्टर हिम्मतनगर बनाया गया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप सचिव जयंत किशोर मांकले को सहायक कलेक्टर हिम्मतनगर बनाया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की उप सचिव कुमारी देवाहूती को सहायक कलेक्टर गोंडल बनाया गया है। राजस्व विभाग के उप सचिव योगेश शिवकुमार कपाशे को सहायक कलेक्टर डभोई बगाया गया है।

Tags: Gujarat