वायरल वीडियो : लड़की है या रबर, जयमाला के समय भारी-भरकम लहंगे के साथ पीछे झुकी ये दुल्हन, इंटरनेट पर मची खलबली

वायरल वीडियो : लड़की है या रबर, जयमाला के समय भारी-भरकम लहंगे के साथ पीछे झुकी ये दुल्हन, इंटरनेट पर मची खलबली

भारत अपनी विभिन्न संस्कृतियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। भारत की हर संस्कृति और राज्य की शादियां भी अपने अनोखे रीति रिवाजों के लिए मशहूर हैं। इन दिनों शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन समेत रिश्तेदारों के बीच हमेशा किसी न किसी तरह का मजाक चलता रहता है। इंटरनेट की बदौलत हम ऐसे कई निजी और खास पलों के साक्षी बन सकते हैं। हाल ही में, वरमाला समारोह के दौरान दुल्हन के अविश्वसनीय बैकबेंड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

क्या है इस वीडियो में

आपको बता दें कि इस वीडियो की शुरुआत दुल्हन द्वारा दूल्हे के गले में वरमाला डालने से होती है। आम तौर पर ऐसे मौकों पर दूल्हा दुल्हन के लिए जय माला पहनना मुश्किल बनाने की कोशिश करते है पर इस वीडियो में दूल्हा तो आराम से माला पहन लेता है, पर दुल्हन होने वाले दूल्हे के लिए अपने गले में वरमाला डालना चुनौतीपूर्ण बना देती है। दुल्हन का भारी भरकम लहंगा पहनने पर भी दुल्हन दूल्हे के आगे आने पर पीछे की ओर झुकने लग जाती है।  हालांकि, दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने में सफल रहा।

https://www.instagram.com/reel/Cl_ZT3zrEaS/?igshid=Yzg5MTU1MDY=

इस वीडियो के दौरान, युगल मुस्कुरा रहे थे।  प्राची तोमर नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर इस मनमोहक क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "WHEN THE BRIDE TOOK YOGA TOO SERIOUSLY" मतलब जब दुल्हन ने योग को कुछ ज्यादा ही महत्व दे दिया हो!"

लोगों को खूब भा रहा दुल्हन का अंदाज

इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से इस क्लिप को 17 लाख बार देखा जा चुका है।  वीडियो पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स और ढेरों कमेंट्स भी हैं। साथ ही लोग इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम कमेंट में एक व्यक्ति ने कहा, "रामदेव बाबा जैसे हों! हमारी छोरी छोरों से कम है?"