वायरल वीडियो : ये होता है राजा का मिजाज, शेर के इस 'राजसी' लुक ने इंटरनेट पर हंगामा मचाया

वायरल वीडियो : ये होता है राजा का मिजाज, शेर के इस 'राजसी' लुक ने इंटरनेट पर हंगामा मचाया

पूर्वी अफ्रीका के केन्या में मसाई मारा में एक विशाल नर शेर को एक विशाल अयाल के साथ बना इंटरनेट सेंसेशन

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन कोई ना कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है। इनमें से कुछ वीडियो जानवरों से जुड़े हुए भी होते हैं। वैसे तो यह जानवर स्वभाव से बहुत खूंखार होते हैं परंतु कभी-कभी ऐसी हरकतें कर देते हैं जिसे देखकर आप और हम हंसने पर मजबूर हो जाते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें जंगल का राजा शेर किसी अन्य कारण से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और वह कारण उसके खूंखार स्वभाव से पूरी तरह विपरीत हैं। हाल ही के एक वीडियो में पूर्वी अफ्रीका के केन्या में मसाई मारा में एक विशाल नर शेर को एक विशाल अयाल (पशुओं की गदैन पर के लंबे बाल) के साथ देखा जा सकता है जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

आराम से धूप सेंक रहा है शेर

आपको बता दें कि जानवरों के वीडियो साझा करने वाले ट्विटर अकाउंट गैब्रियल कॉर्नो ने 16 सेकंड की क्लिप साझा की और यह ऑनलाइन पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों के भीतर 4.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

वायरल वीडियो में एक वयस्क शेर को अपने विशाल अयाल दिखाते हुए दिखाया गया है।  एक नर शेर का अयाल उसके चेहरे के चारों ओर फर होता है।  वीडियो में शेर के अयाल को हवा में तैरते देखा जा सकता है।  शेर आराम से धूप सेंक रहा है और दृश्यों का आनंद लेता है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गौरतलब है कि ये वीडियो कुछ दिन पहले ही शेयर किया था और तब से, इसे 4.6 मिलियन बार देखा जा चुका है।  क्लिप को 76,000 लाइक्स और कई कमेंट्स भी मिले हैं।  नेटिज़ेंस ने क्लिप को पसंद किया और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इसकी जमकर तारीफ की।