जानिये क्यों चले फ्लाइट में लात और घूंसे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
बैंकॉक से कोलकाता आ रही फ्लाइट में हुई ये घटना सोशल मीडिया पर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर विमान से जुड़े हुए कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में यात्रियों को विमान के अन्य सदस्य या केबिन क्रु मेंबर के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो 16 दिसंबर को वायरल हुआ था जिसमें इस्तांबुल से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में एक यात्री और फ्लाइट अटेंडेंट आपस में बहस करते नजर आ रहे थे। अब एक और ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो यात्री एक दूसरे से बहस करते हुए देखे जा रहे हैं। आलम ऐसा है कि एक समय बाद यह दोनों मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं।
बैंकॉक से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट में पहले वाद-विवाद फिर मुकालात
आपको बता दें कि 26 दिसंबर की शाम का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है। बैंकॉक से भारत के कोलकाता आ रही फ्लाइट में दो यत्रियों को पहले बहस करते और फिर जमकर मारपीट करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि थाई स्माइल एयरवेज के विमान में सवार 2 यात्रियों में आपस में कहा-सुनी होती है, और देखते ही देखते हाथापाई शुरू जाती है, थप्पड़ चलने लगते हैं। फ्लाइट क्रू को बीच-बचाव करना पड़ता है। विमान में ही सवार एक यात्री ने इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
क्या है इस वीडियो में
वीडियो की बात करें तो इसमें दो यात्रियों को बहस करते देखा जा सकता है। उनमें से एक कह रहा…’शांति से बैठ जाओ’। दूसरा कहता है…’अपना हाथ नीचे रख’। फिर चंद सेकंड के भीतर झगड़ रहा एक यात्री अपना चश्मा उतारता है और दूसरे यात्री को मारना शुरू कर देता है, और इसके साथ ही उसके दोस्त भी इस झगड़े में शामिल हो जाते हैं। लेकिन वहीं दूसरा यात्री पलट कर मारता नहीं है और केवल खुद का बचाव करने की कोशिश करता है। फ्लाइट अटेंडेंट दोनों को अलग करने का प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि सह-यात्री भी आदमी को रुकने और शांत होने का आग्रह कर रहे हैं।
Bangkok To kolkata flight 😊🤨👇 pic.twitter.com/8KyqIcnUMX
— Munna _Yadav 💯%FB (@YadavMu91727055) December 28, 2022
फ्लाइट में अभद्रता करने वालों के लिए भी है खास प्रावधान
गौरतलब है कि विमान मंगलवार तड़के कोलकाता पहुंचा। हालांकि इस घटना में शामिल दोनों यात्रियों के साथ क्या हुआ है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नियमों पर गौर करें तो हवाई यात्रा के दौरान अभद्र व्यवहार या हिंसा करने वाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में भी डाला जा सकता है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में नो-फ्लाई लिस्ट की व्यवस्था है। इस लिस्ट में नामित व्यक्ति को एक निश्चित अवधि के लिए हवाई यात्रा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।