हैरतअंगेज : जब मगरमच्छ से भरे तालाब में इस बच्चे ने लगा दी छलांग, फिर हुआ ये! देखिए वीडियो

हैरतअंगेज : जब मगरमच्छ से भरे तालाब में इस बच्चे ने लगा दी छलांग, फिर हुआ ये! देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

हिंदी में एक कहावत है कि 'पानी में रहते हुए मगर से बैर नहीं करना चाहिए!' इस कथन का क्या अर्थ है उससे ज्यादा ये महत्वपूर्ण है कि मगर यानी मगरमच्छ पानी के अंदर का बहुत ही खूंखार जानवर माना जाता है। जैसे जंगल के सबसे खतरनाक और लुप्तप्राय शिकारी शेर होता है, ठीक वैसे ही मगरमच्छ पानी का एक भयानक शिकारी होता है। मगरमच्छ ऐसे खतरनाक शिकारी होते हैं, कि जब एक बार जब वे किसी को अपने जबड़े में पकड़ लेते हैं, तो उनका जीवन बचना असंभव हो जाता है। यहां तक कि मगरमच्छ, शेर और बाघ भी अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे में अगर कोई कहे कि एक बच्चा मगरमच्छों से भरे तालाब में छलांग लगा दी तो क्या आपको विश्वास होगा?! शायद नहीं। पर ये हकीकत में हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के हैरान कर देने वाले वीडियोस सामने आते रहते हैं। ट्विटर के @criancafazendoM पेज पर एक ऐसा वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा बिना शर्ट पहने मगरमच्छों से भरे पूल में छलांग लगा देता है। पानी में रहे मगर एक साथ जुटकर एक झटके में बच्चे का काम तमाम कर सकते थे। बावजूद इसके बच्चे की हिम्मत ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

क्या है इस वीडियो में

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चा मगरमच्छों से खचाखच भरे पूल में छलांग लगा देता है। जहां पानी के खूंखार शिकारी उसका इंतजार कर रहे थे। लेकिन बच्चा ना तो डर रहा था। ना ही सहमा था बल्कि इतने सारे मगरमच्छों को एक साथ देखने के बाद भी वो अपनी तैराकी जारी रखता है। 

वीडियो में दिख हैरान कर देने वाला मामला

वीडियो देखने वालों ने एक पल के लिए सोचा होगा कि मगरमच्छ बच्चे की हिम्मत को एक झटके में कुचल देगा। लेकिन यहां तो कुछ और ही देखने को मिला। मगरमच्छ के बच्चे भी झील में बच्चे के आसपास तैरते देखे गए और उसके साथ दोस्तों जैसा व्यवहार किया। वे कभी उनके सामने तो कभी उनके ऊपर बैठे नजर आते थे। शायद मगरमच्छ के शावकों की भूख शांत ही रही, वरना इतना बड़ा शिकार सामने देखकर कौन जाने देता। वीडियो को 4.58 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे देखकर यूजर्स हैरान हैं।