अत्याचार : अप्राकृतिक संबंध बनाने से इंकार करने पर वहशी पति ने पत्नी के अंगों पर ब्लैड से कई वार किये!

अत्याचार : अप्राकृतिक संबंध बनाने से इंकार करने पर वहशी पति ने पत्नी के अंगों पर ब्लैड से कई वार किये!

पति-पत्नी के बीच झगड़े और हिंसा की खबरों में एक और घटना जुड़ गई है। वारदात उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की है जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर हेवानियत की सारी हदें पार करते हुए ब्लैड से कई वार कर घायल कर दिया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला लखनऊ के मोहनलालगंज का है, जहां एक पति मायके गई हुई पत्नी को मना कर ले आया और फिर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की जिद्द करने लगा। पत्नी द्वारा इंकार करने पर पति ने ब्लैड से महिला के प्राइवेट पार्ट सहित अंगों पर कई वार कर उसे लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद पत्नी के जोर से चिल्लाने की आवाज से घबरा कर पति वहां से भाग गया। पीड़िता ने किसी तरह अपने भाई को सूचित किया और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि शिवढरा निवासी आरोपी युवक की शादी छः साल पूर्व हुई थी और उन्हें कोई संतान नहीं थी। इस पर पति अपनी पत्नी को ताने मारता और उसकी पिटाई करता था। पति की ज्यादतियों से त्रस्त होकर पत्नी तीन महीनों पूर्व अपने मायके चली गई थी। सोमवार को पति अपने ससुराल गया और फिर से उस पर ज्यादती न करने का आश्वासन देकर उसे घर लिवा लाया। लेकिन वो सुधरा नहीं और उसने अपनी पत्नी के साथ ये जघन्य कृत्य कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरु कर दी है।